Gold Price Today: आज कितना महंगा हुआ सोना, दिल्ली-मुबंई में 10 ग्राम गोल्ड का क्या है भाव?
दुनिया में एक जगह युद्ध चल रहा है और दूसरी जगह मध्य पूर्व में जंग को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है. लेकिन भारत में वेडिंग सीजन को लेकर लोग सोना खरीदने की तैयारी में हैं. ऐसे में आज क्या है सोने का भाव, जानें.
जब से ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं तब से निवेशक गोल्ड की ओर देख रहे हैं और गोल्ड खरीदने की चाहत रखने वाले गोल्ड की कीमत पर नजर गड़ाकर बैठे हैं कि सोने की चमक उनकी जेब को रास आएगी या नहीं. चलिए जानते हैं भारत में आज सोने का भाव क्या है.
3 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 76,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 1 अक्टूबर के मुकाबले बढ़ चुका है. वहीं 1 ग्राम का भाव 7,625 रुपये है. 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो इसका भाव 69,896 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
पिछले एक हफ्ते के औसत की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1.63% बढ़ा है. वहीं एक किलो सिल्वर का भाव 91,390 रुपये है.
दिल्ली: दिवाली अब 3 हफ्ते दूर है. दिल्ली में सोने का भाव 76,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई: यहां सोने का भाव 76,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 1 अक्टूबर को भाव 75,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं चांदी 91,280 रुपये प्रति किलो है.
कोलकाता: दुर्गा पूजा शुरु होने के साथ सोना-चांदी यहां सभी की नजरों में हैं. 24 गोल्ड का भाव 76,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 1 अक्टूब को ये भाव 75,410 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं चांदी 91,160 रुपये प्रति किलो है.
चेन्नई: गोल्ड का भाव यहां 76,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है जो 1 अक्टूबर को 75,730 रुपये प्रति 10 ग्राम था. यहां चांदी का भाव 91,530 रुपये प्रति किलो है.
MCX वायदा बाजार का क्या हाल?
3 अक्टूबर को गोल्ड MCX फ्यूचर्स (वायदा) 75,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है जिसमें 681 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. वहीं सिल्वर का भाव 91,390 प्रति किलो है जिसमें 671 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.
Latest Stories
U-19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना भारत, क्रिकेट के नए वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी का धमाल; इंग्लैंड को 100 रनों से हराया
ठंड गई नहीं है अभी, यूपी-बिहार से दिल्ली तक बदलेगा मौसम, दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का अलर्ट; बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
Holi Special Train: घर जाने का टेंशन खत्म, होली में रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेनें, बिहार-UP के लिए चलेंगी 285 गाड़ियां
RAC टिकट पर पूरा किराया क्यों? संसदीय समिति ने रेलवे से मांगा जवाब; बर्थ नहीं मिला तो किराए का हिस्सा लौटाने का दिया सुझाव
