RBI ने फिर खरीदा सोना, रिजर्व पहुंचा 850 टन के पार, इस साल तीसरा सबसे बड़ा खरीददार
भारत के पास सोने का रिजर्व पहुंचा 882 टन. World Gold Council के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर 2024 महीने में अपने गोल्ड रिजर्व में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की, जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल गोल्ड खरीद बढ़कर 77 टन हो गई है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने स्वर्ण भंडार में 27 टन सोना और शामिल किया है. इसकी जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने दी. काउंसिल ने बताया कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 60 टन सोना खरीदा है, जिसमें से RBI ने 27 टन सोना खरीदा है. WGC के मुताबिक, भारत ने अक्टूबर महीने में अपने गोल्ड रिजर्व में 27 टन सोने की बढ़ोतरी की, जिससे इस साल जनवरी से अक्टूबर तक उसकी कुल गोल्ड खरीद बढ़कर 77 टन हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, आरबीआई की इस खरीद के साथ अब तक भारत का गोल्ड रिजर्व 882 टन हो गया है, जिनमें से 510 टन भारत में मौजूद है और बाकी हिस्सा दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों में रखा है.
वहीं तुर्की और पोलैंड ने जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच अपने गोल्ड रिजर्व में 72 टन और 69 टन सोने की बढ़ोतरी की है. WGC का कहना है कि इन तीन देशों के केंद्रीय बैंकों ने इस साल की कुल ग्लोबल गोल्ड खरीद का 60 फीसदी सोना अकेले खरीदा है.
चालू खाता घाटा बढ़ने का अनुमान
आरबीआई सोने को खरीदकर देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखना चाहता है, साथ ही फॉरेन एक्सचेंज रिस्क को कम करना चाहता है. हालांकि इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारत का स्थिर कीमतों पर जुलाई-सितंबर का चालू खाता घाटा 15 अरब डॉलर यानी 1.6 फीसदी रह सकता है. वहीं, जून तिमाही में यह 9.8 अरब डॉलर यानी 1.1 फीसदी था. अनुमान लगाया जा रहा है कि चालू खाता घाटा वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के बाद सबसे अधिक होगा.
पिछले साल की तुलना में सोने की खरीदारी बढ़ी
डब्ल्यूजीसी ने कहा कि आरबीआई की यह स्वर्ण खरीद पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पांच गुना बढ़ोतरी की है. आंकड़ों से पता चलता है कि इस खरीद के साथ भारत का कुल स्वर्ण भंडार अब 882 टन हो गया है, जिसमें से 510 टन भारत में मौजूद है.
केंद्रीय बैंक सोना क्यों खरीदते हैं ?
सोना किसी भी केंद्रीय बैंक के रिजर्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. क्योंकि सोना कभी अपनी कीमत नहीं खोता है, अगर देश को पैसे की जरूरत पड़ती है तो सोना बेचकर पैसे मिल जाते हैं. साथ ही, अगर देश की इकोनॉमी खराब होती है तो सोना बचाने में मदद करता है.
इसे भी पढ़ें- विशाल मेगा मार्ट IPO के प्राइस बैंड का ऐलान, इतने रुपये में मिलेगा एक शेयर, GMP ने पकड़ी रफ्तार
Latest Stories
जन्माष्टमी पर नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते हैं बंद; ISKCON जाने वालों के लिए खास व्यवस्था
‘Eye in the Sky’ बना ISRO का EOS-05! 36000 KM की ऊंचाई से करेगा निगरानी; पहली बार जियो-ऑर्बिट में पहुंचा इमेजिंग सैटेलाइट
नेपाल का बाढ़ का तांडव: भारत सरकार और राज्यों ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, यहां देखें पूरी जानकारी
