T20 WC में 10 दिनों का ड्रामा खत्म, ICC के मास्टरस्ट्रोक ने पाक को झुकाया; जानें क्यों बैकफुट पर आया Mohsin Naqvi
ICC ने PCB प्रमुख Mohsin Naqvi की हेकड़ी निकाल दी है. पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के नाम पर भारत से मैच के बहिष्कार की धमकी दी, लेकिन ICC ने सीधे टकराने के बजाय उन्हीं देशों को आगे कर दिया जिनके समर्थन का दावा पाकिस्तान कर रहा था.
IND vs PAK: क्रिकेट फैंस जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार करते हैं, वह है भारत और पाकिस्तान की टक्कर. जब इस मैच को लेकर अनिश्चितता पैदा हुई थी, तब लगा कि टूर्नामेंट की सबसे बड़ी भिड़ंत खतरे में पड़ सकती है. लेकिन अब राहत की खबर है. ICC Men’s T20 World Cup 2026 में 15 फरवरी को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच तय समय पर खेला जाएगा. कई दिनों तक चले विवाद, सरकारी स्तर की सलाह और बोर्डों की बैठकों के बाद आखिरकार रास्ता निकल आया है.
कहां और कैसे हुआ फैसला
यह बड़ा मुकाबला Colombo में खेला जाएगा. इस पर सहमति तब बनी जब International Cricket Council, Pakistan Cricket Board और Bangladesh Cricket Board के बीच Lahore में लंबी बैठक हुई. पहले पाकिस्तान ने सरकारी सलाह के बाद मैच न खेलने का संकेत दिया था. इससे टूर्नामेंट पर सवाल खड़े हो गए थे. अब सरकार की मंजूरी के बाद पाकिस्तान ने मैदान में उतरने का फैसला किया है.
पहले टकराव अब सहमति
पहले हालात ऐसे थे कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर संकट मंडरा रहा था. पाकिस्तान ने साफ किया था कि वह मैच से हट सकता है. दूसरी ओर अब तस्वीर बदल गई है. आईसीसी ने कहा कि सभी पक्षों ने खुले और सकारात्मक माहौल में बातचीत की और तय किया कि टूर्नामेंट की सफलता के लिए साथ मिलकर काम किया जाएगा. यही सबसे बड़ा फर्क रहा. पहले आशंका थी, अब भरोसा जताया गया है.
बांग्लादेश को लेकर क्या हुआ
इस पूरे विवाद की जड़ बांग्लादेश की गैर-हाजिरी भी रही थी. बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर यात्रा से इनकार किया था, जिसके बाद क्षेत्रीय राजनीति और क्रिकेट दोनों में हलचल मच गई थी. अब ICC ने साफ किया है कि बांग्लादेश पर कोई आर्थिक या खेल से जुड़ा जुर्माना नहीं लगेगा. साथ ही उसे साल 2028 से 2031 के बीच किसी बड़े ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका देने की बात कही गई है. पहले जहां सख्ती की आशंका थी, अब वहां सहयोग का संदेश दिया गया है.
नकवी की निकली हेकड़ी
ICC ने PCB प्रमुख Mohsin Naqvi की हेकड़ी निकाल दी है. पाकिस्तान ने पहले बांग्लादेश के नाम पर भारत से मैच के बहिष्कार की धमकी दी, लेकिन ICC ने सीधे टकराने के बजाय उन्हीं देशों को आगे कर दिया जिनके समर्थन का दावा पाकिस्तान कर रहा था. Co-host Sri Lanka के नेतृत्व ने आर्थिक नुकसान और पुराने क्रिकेट रिश्तों की याद दिलाई, वहीं Bangladesh के बोर्ड ने खुद लाहौर जाकर पाकिस्तान से सार्वजनिक अपील कर दी कि वह क्रिकेट के बड़े हित में मुकाबला खेले.
इसके साथ ही ICC ने बैक-चैनल बातचीत में साफ कर दिया कि बांग्लादेश पर कोई सजा नहीं लगेगी और भविष्य में उसे टूर्नामेंट की मेजबानी भी दी जाएगी, जिससे पाकिस्तान का ‘सॉलिडैरिटी कार्ड’ खत्म हो गया. चारों तरफ से बने इस कूटनीतिक दबाव ने आखिरकार पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर किया और 15 फरवरी का हाईवोल्टेज मुकाबला बच गया.
इसे भी पढ़ें- ये कंपनी बनेगी अगली L&T? नाममात्र का कर्ज, तिमाही नतीजे शानदार, एक साल से शेयरों में हलचल!




