बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25900 के पार, तिमाही नतीजों के बाद BSE ऑल-टाइम हाई पर

आज कारोबार के दौरान करीब 1,550 शेयरों में तेजी, 750 शेयरों में गिरावट, जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर ONGC, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, सिप्ला और इटरनल टॉप गेनर वाले शेयर रहे. वहीं HCL टेक्नोलॉजीज, विप्रो, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और JSW स्टील दबाव में रहे.

शेयर बाजार में तेजी Image Credit: Tv9 Network

Stock Market Opening Bell: ग्लोबल मार्केट से मिले शानदार संकेतों के चलते 10 फरवरी को भारतीय शेयर बाजारों ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की. सेंसेक्स 173.09 अंकों यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 84,238.84 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 25,917.30 पर कारोबार करता दिखा. इस दौरान करीब 1,550 शेयरों में तेजी, 750 शेयरों में गिरावट, जबकि 155 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. निफ्टी पर ONGC, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एक्सिस बैंक, सिप्ला और इटरनल टॉप गेनर वाले शेयर रहे. वहीं HCL टेक्नोलॉजीज, विप्रो, हिंडाल्को, श्रीराम फाइनेंस और JSW स्टील दबाव में रहे.

रुपया भी मजबूत होकर खुला

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूती के साथ 90.71 के स्तर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 90.76 पर बंद हुआ था.

तिमाही नतीजों के बाद BSE ऑल-टाइम हाई पर

बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर BSE लिमिटेड के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर 5.01 फीसदी की बढ़त के साथ 3,134.7 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जिससे यह ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया.

निफ्टी के टॉप गेनर

सोर्स-NSE

निफ्टी के टॉप लूजर

सोर्स-NSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजार में रैली ( 9:05 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी में 93 अंकों की तेजी देखने को मिली थी.
  • जापान के निक्केई में 1410 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 162 अंकों की बढ़त देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.22 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 519 अंकों की तेजी रही थी.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में करीब 0.15 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

सोमवार को बाजार में रही तेजी

शेयर बाजार में 9 फरवरी को लगातार तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 485 अंकों की मजबूती के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 174 अंक चढ़कर 25,867 पर क्लोज हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयरों में बढ़त, जबकि 9 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. सेक्टरल मोर्चे पर मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली. खास तौर पर SBI के शेयर में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. बेहतर तिमाही नतीजों के दम पर बैंक का शेयर 7.63 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ.

इसे भी पढ़ें- इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.