Q3 नतीजों के बाद रॉकेट बने BSE के शेयर, बनाया नया रिकॉर्ड हाई, ब्रोकरेज बोले- अभी और भागेगा शेयर!
तिमाही नतीजों के चलते ब्रोकरेज इसको लेकर काफी बुलिश दिख रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस NUVAMA ने BSE शेयर पर अपनी खरीद की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3760 रुपये कर दिया है. यह शेयर के प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से करीब 26 प्रतिशत की तेजी की संभावना दिखाता है. नुवामा के मुताबिक कंपनी की मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 443 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 60.8 प्रतिशत पहुंच गया.
10 फरवरी को बाजार में तेजी रही. इस तेजी में BSE के शेयर फोकस में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE के शेयरों में मंगलवार 10 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी के अक्टूबर दिसंबर तिमाही यानी Q3 FY26 के मजबूत नतीजों के बाद शेयरों में 6 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल आई. इस तेजी के साथ शानदार वॉल्यूम देखने को मिली. इस तेजी के यह फ्रेश रिकॉर्ड हाई बना दिया. तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज हाउस इसके शेयरों पर काफी बुलिश नजर आ रहे हैं.
BSE Q3 नतीजे
BSE ने 9 फरवरी को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट इस तिमाही में बढ़कर 601.81 करोड़ रुपये रहा. यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 219.67 करोड़ रुपये के मुकाबले 174 प्रतिशत की सालाना बढ़त है. कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी मजबूत रही और यह सालाना आधार पर करीब 62 प्रतिशत बढ़कर 1244.10 करोड़ रुपये पहुंच गई. इस दौरान नेट प्रॉफिट मार्जिन भी बेहतर हुआ और Q3 FY26 में 45 प्रतिशत रहा जो Q3 FY25 में 26 प्रतिशत था.
नुवामा की BSE पर राय
ब्रोकरेज हाउस NUVAMA ने BSE शेयर पर अपनी खरीद की रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही टारगेट प्राइस बढ़ाकर 3760 रुपये कर दिया है. यह शेयर के प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस से करीब 26 प्रतिशत की तेजी की संभावना दिखाता है. नुवामा के मुताबिक कंपनी की मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज के चलते EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 443 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 60.8 प्रतिशत पहुंच गया. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के मुनाफे में तेज बढ़त का बड़ा कारण मजबूत अन्य आय रही. नुवामा ने BSE के लिए FY26- FY27 और FY28 की EPS अनुमान को क्रमशः 8.2 प्रतिशत 21.9 प्रतिशत और 21.1 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है.
Centrum ब्रोकरेज की भी खरीदारी की राय
Centrum ब्रोकरेज ने भी BSE पर BUY रेटिंग दी है साथ ही टारगेट प्राइस 3,331 रुपये रखा है. इसके हिसाब से शेयर में करीब 12 फीसदी का संभावित रिटर्न बनता है.
इसे भी पढ़ें- इस रेलवे स्टॉक में हलचल! रेल मंत्रालय से लगातार मिल रहा लाखों का ऑर्डर, DII ने भी लगाया पैसा!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
SBI vs HDFC Bank: कौन है बैंकिंग सेक्टर का धुरंधर, कमाई में किसने मारी बाजी, जानें रिटर्न में किसका पलड़ा भारी
एक दिन में 13% छलांग… शेयर बाजार की तेजी में चमक उठा यह पावर स्टॉक, यूक्रेन और जापान की कंपनी से हुई डील
बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंकों से ज्यादा चढ़ा, निफ्टी 25900 के पार, तिमाही नतीजों के बाद BSE ऑल-टाइम हाई पर
