हार्दिक को रोकना मुश्किल, बुमराह का नहीं कोई जवाब… पाकिस्तान फैंस का रिएक्शन वायरल

कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने हर तरह से शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में भारत का दबदबा देखने को मिला. इस हार के बाद पाकिस्तान के फैंस का गुस्सा और निराशा सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दी.

IND vs PAK Image Credit: social media/ ANI

IND vs PAK pakistani fan raction: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज होता है, लेकिन इस बार मुकाबला एकतरफा साबित हुआ. भारत ने T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान को ऐसी हार दी कि वहां के फैंस का दिल टूट गया. कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने हर तरह से शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को पूरी तरह दबाव में रखा.

बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में भारत का दबदबा देखने को मिला. इस हार के बाद पाकिस्तान के फैंस का गुस्सा और निराशा सोशल मीडिया पर साफ दिखाई दी. कई फैंस ने अपना दर्द खुलकर जाहिर किया. किसी ने टीवी तोड़ दिया तो किसी ने कहा कि अब भारत को हराना मुश्किल हो गया है.

हार के बाद टूटे पाकिस्तानी फैंस

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. यह T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार है. मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें एक फैन गुस्से में अपना टीवी तोड़ता नजर आया. उसने लिखा कि भारत से हार के बाद उसने गुस्से में टीवी तोड़ दिया. वहीं कई फैंस ने कहा कि वे इस हार से टूट गए हैं और बोलने की हालत में नहीं हैं.

पाक के पास नहीं कोई जवाब

स्टेडियम से बाहर निकलते हुए भी फैंस काफी निराश दिखे. एक फैन ने कहा कि अब यह आम बात हो गई है. उन्होंने माना कि पाकिस्तान के पास जसप्रीत बुमराह का कोई जवाब नहीं है और हार्दिक पांड्या को खेलना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि भारत हर बार बेहतर तैयारी के साथ आता है.

ईशान किशन की जबरदस्त पारी

मैच में भारत के लिए ईशान किशन ने 77 रन बनाए, जिससे टीम ने 175 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ऑल आउट हो गई. जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को शुरुआत में ही झटका दे दिया. इस जीत के साथ भारत ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है.

ये भी पढ़ें- टेस्ला, स्पेसएक्स और Grok के लिए नहीं है कोई सेफ्टी टीम, एलन मस्क ने भरी हामी; क्या खतरे में है आपका डेटा?

Latest Stories

कहीं बारिश तो कहीं तूफान का अलर्ट! आने वाले 4 दिनों में UP समेत इन 8 राज्यों में गिरेगा तापमान

रोज कितना तेल खाना है सही, ज्यादा सेवन बन सकता है बीमारी की वजह, FSSAI ने बताई हेल्दी लिमिट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले बदलें बोर्डिंग स्टेशन; जानें बोर्डिंग और कैंसिलेशन के नए नियम

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का खतरा, IMD ने किया अलर्ट

अप्रैल की शुरुआत में दिल्ली, UP समेत इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम! IMD ने बारिश, गरज-चमक के साथ दिया आंधी का अलर्ट

CSK vs RR: 13वें ओवर में खत्म हुआ मुकाबला, राजस्थान की एकतरफा जीत; सूर्यवंशी-जयसवाल ने मचाया धमाल