आग उगल रही गर्मी, केंद्र ने जारी की एडवाइजरी, बदल सकते हैं काम के घंटे! ये हैं भारत के सबसे गर्म शहर

राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है. ऐसे में लोगों, खासकर मजदूरों और बाहर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जोखिम बढ़ गया है. इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव रहेगी.

Hottest City in India Image Credit: Canva/Money9 live

Hottest City in India: देश में गर्मी लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रही है. कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है. ऐसे में लोगों, खासकर मजदूरों और बाहर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जोखिम बढ़ गया है. इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी किया है. सरकार ने साफ कहा है कि काम के घंटे बदले जा सकते हैं ताकि लोग तेज धूप से बच सकें.

साथ ही फैक्ट्री, निर्माण और खदानों में काम करने वालों के लिए ठंडा पानी, आराम और छाया की व्यवस्था करना जरूरी बताया गया है. मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून के बीच कई हिस्सों में हीटवेव ज्यादा दिन तक चल सकती है. ऐसे में सरकार चाहती है कि समय रहते तैयारी कर ली जाए ताकि जान-माल का नुकसान कम किया जा सके.

सरकार का अलर्ट, बदल सकते हैं काम के घंटे

ET की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र के श्रम और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी की है. इसमें कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर काम के समय में बदलाव किया जाए. खासकर उन लोगों के लिए यह जरूरी है जो खुले में काम करते हैं. जैसे निर्माण मजदूर, फैक्ट्री वर्कर और खदानों में काम करने वाले लोग. सरकार ने यह भी कहा है कि ज्यादा लोगों को काम में लगाया जाए ताकि एक व्यक्ति पर ज्यादा बोझ न पड़े और उन्हें बीच-बीच में आराम मिल सके.

बढ़ती गर्मी पर IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस साल अप्रैल से जून के बीच देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा हीटवेव रहेगी.
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज गर्मी बनी रहने की संभावना है. इससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है.

भारत के सबसे गर्म शहर

शहर का नामराज्यतापमान
अकोलामहाराष्ट्र45.6°C
अमरावतीमहाराष्ट्र45.6°C
वर्धामहाराष्ट्र45.5°C
फरीदकोटपंजाब45.2°C
रोहतकहरियाणा44.6°C
झारसुगुड़ाओडिशा44.6°C
सुरेंद्रनगरगुजरात44.4°C
नागपुरमहाराष्ट्र44.2°C
अहमदाबादगुजरात43.8°C
इंदौरमध्य प्रदेश42.2°C
सोर्स: IMD

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी निर्देश

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों को चार जरूरी कदम उठाने को कहा है.
  • हर अस्पताल में हीट स्ट्रोक के इलाज के लिए खास व्यवस्था हो.
  • एम्बुलेंस सेवाएं पूरी तरह तैयार और उपलब्ध रहें.
  • लोगों तक समय पर चेतावनी पहुंचाई जाए ताकि वे बचाव कर सकें.
  • हीट स्ट्रोक के मामलों की तुरंत जानकारी सिस्टम में दर्ज की जाए.
  • सरकार का कहना है कि समय पर जानकारी मिलना बहुत जरूरी है, तभी सही जगह पर मदद पहुंचाई जा सकती है.

समय पर तैयारी ही बचाव का रास्ता

सरकार ने साफ कहा है कि अगर अभी से तैयारी कर ली जाए तो हीटवेव से होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है. लोगों को भी सलाह दी जा रही है कि वे दोपहर की तेज धूप से बचें, ज्यादा पानी पिएं और जरूरी सावधानियां अपनाएं. इस बार गर्मी को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- इन 3 शेयरों से Government of Singapore ने पूरी हिस्सेदारी बेची, पोर्टफोलियो में हुआ बड़ा बदलाव, रखें नजर

Latest Stories

देश में आग उगल रहा मौसम! ये शहर बना ‘भट्टी’… बिजली की मांग 256GW के रिकॉर्ड स्तर पर; सूरज बरसा रहा आग!

इस शहर में सबसे ज्यादा गर्मी, जानें कहां पहुंचा पारा; कौन से शहर रहे ठंडे-ठंडे कूल-कूल

हीटवेव से झुलस रहा पूरा उत्तर भारत! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 42 डिग्री पार हुआ पारा; जानें कब मिलेगी राहत

BJP के हुए राघव, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर हुआ शुरू, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान, भारतीय रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन; जानें पूरी डिटेल