बाजार गिरकर खुला, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का, निफ्टी 24000 के ऊपर, सरकारी बैंकों के शेयर टूटे
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Coal India, Grasim Industries, Dr Reddy's Labs, Adani Enterprises और ONGC शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर Eternal, SBI, InterGlobe Aviation, Trent और Axis Bank जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला, जो बाजार पर कुछ हद तक असर डालते दिखे.
Stock Market Opening Bell : 28 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई. शुरुआती कारोबार में प्रमुख इंडेक्स दबाव में नजर आए, हालांकि गिरावट सीमित रही. सेंसेक्स 225.70 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरकर 77,077.93 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं निफ्टी 57.40 अंक यानी 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,035.30 के स्तर पर रहा, जो 24,000 के आसपास बना हुआ है. मार्केट ब्रेड्थ मिलाजुला रहा है. करीब 1306 शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि 890 शेयरों में गिरावट आई. वहीं 182 शेयर बिना किसी बदलाव के रहे. सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी PSU बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली.
निफ्टी के गेनर-लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर्स में Coal India, Grasim Industries, Dr Reddy’s Labs, Adani Enterprises और ONGC शामिल रहे. वहीं दूसरी ओर Eternal, SBI, InterGlobe Aviation, Trent और Axis Bank जैसे शेयरों में दबाव देखने को मिला, जो बाजार पर कुछ हद तक असर डालते दिखे.
रुपया भी कमजोर खुला
करेंसी मार्केट में भारतीय रुपया भी दबाव में नजर आया. मंगलवार को रुपया 18 पैसे की कमजोरी के साथ 94.37 प्रति डॉलर पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 94.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजार का हाल ( 9:05 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 96 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 456 अंकों की बिकवाली देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 183 अंकों की कमजोरी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.24 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 123 अंकों से ज्यादा की तेजी रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
27 अप्रैल को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क बढ़त के साथ बंद हुए थे और निफ्टी 24,100 के करीब पहुंच गया था. बाजार में सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली, जिसने इस तेजी को सपोर्ट किया. बीएसई सेंसेक्स 639.42 अंक यानी 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 77,303.63 पर बंद हुआ था. वहीं एनएसई निफ्टी 194.75 अंक यानी 0.81 फीसदी चढ़कर 24,092.70 के स्तर पर पहुंच गया था. हेल्थकेयर, IT, रियल्टी, मीडिया, फार्मा और पावर इंडेक्स में से हर एक में लगभग 2 फीसदी की तेजी रही थी.
इसे भी पढ़ें- DIIs का बड़ा दांव! इन शेयरों में 3 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; रडार पर रखें स्टॉक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Federal Bank के शेयर 350 रुपये का हिट करेंगे टारगेट, ब्रोकरेज बुलिश; जानें, ट्रिगर का क्या बनेगा आधार
क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
मेटल से ज्यादा मार्केट से हो रही कमाई, Book Value से 30% नीचे ट्रेड कर रहा शेयर, क्या आपको लगाना चाहिए दांव?
