15 से 18 फरवरी के बीच पंजाब, यूपी समेत इन इलाकों में होगी बारिश, दिल्ली में 27 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

आने वाले दिनों में खासकर उत्तर भारत के मौसम में हल्की हलचल दिख सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बिगड़ते मौसम को देखते हुए 15 फरवरी को मैच कैंसिल होने की संभावना है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit:

IMD WEATHER UPDATE: देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव की आहट है. ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी 2026 को कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी देखने को मिल सकती है. साथ ही तापमान, कोहरे और हवा की चाल को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है.

15 फरवरी को कैसा रहेगा श्रीलंका के कोलंबो में मौसम ?

भारत और श्रीलंका का मैच भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा. मैच का टॉस साढ़े 6 बजे होगा. हालांकि पूरे दिन के मौसम की बात करें तो अनुमान है कि श्रीलंका के कोलंबो स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10 बजे 60 फीसदी बारिश की उम्मीद है. श्रीलंका के मौसम विभाग का कहना है कि 15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके कारण कोलंबो में बारिश होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो मैच में देरी या कैंसिल होने का खतरा भी बन सकता है.

17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न हिमालयी क्षेत्रों में 17 और 18 फरवरी के दौरान अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और उत्तर राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 17–18 फरवरी को बारिश के आसार हैं. वहीं मध्य प्रदेश में 18 और 19 फरवरी के दौरान मौसम में हल्का बदलाव दिख सकता है.

पहाड़ी राज्यों में क्या स्थिति रहेगी

अरुणाचल प्रदेश में 14–15 फरवरी के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में 16 से 17 फरवरी को मौसम एक्टिव रह सकता है.वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 18 फरवरी को असर ज्यादा दिखने की उम्मीद है.

तापमान का ताजा हाल

पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2–4°C ऊपर दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक लगभग स्थिर रह सकता है. इसके बाद 2–3°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा.

दिल्ली- NCR का मौसम कैसा रहेगा

  • 14 फरवरी: आसमान साफ रहेगा. रात में हल्की धुंध हो सकती है. अधिकतम तापमान 25–27°C के बीच रहने का अनुमान है.
  • 15 फरवरी: दिन साफ रहेगा. सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. तापमान 25–27°C और 10–12°C के बीच रह सकता है.
  • 16 फरवरी: मुख्य तौर पर साफ मौसम रहेगा. सुबह धुंध रह सकती है. अधिकतम तापमान 26–28°C तक जा सकता है.
  • 17 फरवरी: दिन में आंशिक बादल रह सकते हैं. शाम या रात तक आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढक सकता है. तापमान 27–29°C और 11–13°C के बीच रहने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें- दो टुकड़ों में बंटेगा इस टेक्‍सटाइल कंपनी का शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, दिख सकती है हलचल, शेयर का भाव 100 से भी कम







Latest Stories

T20 में पाकिस्तान के खिलाफ किन भारतीय खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के? जानें नंबर वन पर कौन

ट्रेन-मेट्रो की बढ़ेगी रफ्तार, कैबिनेट ने ₹18,509 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स और नोएडा मेट्रो विस्तार को दी मंजूरी

Henley Passport Index में 75वें स्थान पर पहुंचा भारत, 56 देशों का वीजा फ्री एंट्री, फिर एक बार सिंगापुर टॉप पर

IND vs PAK: मैच से पहले बिगड़ेगा मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी हाई-वोल्टेज मुकाबले का खेल? यहां देखें पूरी डिटेल

India vs Pakistan T20 Match: धोनी का मुरीद है ये पाकिस्तानी स्पिनर, हरभजन से लेकर हर दिग्गज कह रहे हैं बचके भारत, जानें क्या है खतरा

रैंकिंग में टॉप, मैदान पर ढेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 23 रन का झटका, ये बने असली हीरो