हीटवेव से झुलस रहा पूरा उत्तर भारत! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में 42 डिग्री पार हुआ पारा; जानें कब मिलेगी राहत

उत्तर भारत फिलहाल भीषण गर्मी की चपेट में है और अगले कुछ दिन तक राहत मिलने की उम्मीद कम है. हालांकि 27 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे तापमान में गिरावट और आंधी-बारिश के जरिए कुछ राहत मिल सकती है. ऐसे में लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है.

क्या है मौसम का हाल Image Credit: Raj K Raj/HT via Getty Images

KYA HAI MAUSAM KA HAL: उत्तर भारत में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है और कई इलाकों में हीटवेव का असर साफ दिखाई दे रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है और आंधी-बारिश से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे ज्यादा तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया. हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पंजाब में कई जगहों पर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. वहीं हिमाचल प्रदेश में कुछ इलाकों में ‘सीवियर हीटवेव’ भी दर्ज की गई है.

रात में भी नहीं मिल रही राहत

दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं. हरियाणा और राजस्थान में ‘वॉर्म नाइट’ की स्थिति देखी गई है, यानी रात का तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है.

कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों तक हीटवेव जारी रह सकती है, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट शुरू होगी. 27 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी, बिजली और हल्की बारिश की संभावना है.

दिल्ली-NCR का खास अपडेट

दिल्ली में 25 से 28 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 44°C के बीच रहने का अनुमान है.

  • 25 अप्रैल: हीटवेव के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना.
  • 26 अप्रैल: गर्मी बरकरार, तेज हवाएं चलेंगी.
  • 27 अप्रैल: बादल छाएंगे, हल्की बारिश संभव.
  • 28 अप्रैल: बारिश, बिजली और तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव.

इसे भी पढ़ें- इस मल्टीबैगर FMCG स्टॉक ने मचाया धमाल! 5 साल में दिया 26000% से ज्यादा रिटर्न; ₹1 लाख को बना दिया ₹2.49 करोड़






Latest Stories

BJP के हुए राघव, आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट, हरभजन सिंह समेत 7 सांसदों ने छोड़ा केजरीवाल का साथ

दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में हीटवेव का कहर हुआ शुरू, 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कब बदलेगा मौसम का मिजाज?

गर्मियों की छुट्टियों में घर जाना होगा आसान, भारतीय रेलवे चलाएगा 18 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन; जानें पूरी डिटेल

झुलसा रही गर्मी से कब मिलेगी राहत? IMD ने बताई ठंडक की टाइमलाइन; जानें यूपी-बिहार और दिल्ली का मौसम अपडेट

दिल्ली में नकली ENO और नेस्कैफे फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 लाख से ज्यादा सैशे जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर भारत में बढ़ेगा गर्मी का सितम! दिल्ली-यूपी-बिहार में हीटवेव का अलर्ट; 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा