2026 के लॉन्ग वीकेंड्स की ये रही पूरी लिस्ट, छोटी छुट्टियों में बड़े टूर की कर लें तैयारी
साल 2026 में लगभग हर महीने ऐसा मौका मिलेगा जब आप ऑफिस की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद के लिए समय निकाल सकेंगे. सही प्लानिंग के साथ आप देश के खूबसूरत कोनों को देख सकते हैं या विदेश यात्रा का सपना भी पूरा कर सकते हैं.
Long weekends Plan: अगर आप भी हर साल यह सोचते हैं कि छुट्टियां कम क्यों पड़ जाती हैं, तो 2026 आपके लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है. आने वाला साल लॉन्ग वीकेंड्स से भरा हुआ है. यानी कम छुट्टी लेकर ज्यादा घूमने का मौका. कभी पहाड़ों की ठंडी हवा, कभी समुद्र की लहरें, तो कभी किसी त्योहार की रौनक.
साल 2026 में लगभग हर महीने ऐसा मौका मिलेगा जब आप ऑफिस की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद के लिए समय निकाल सकेंगे. सही प्लानिंग के साथ आप देश के खूबसूरत कोनों को देख सकते हैं या विदेश यात्रा का सपना भी पूरा कर सकते हैं. यह खबर आपको महीने-दर-महीने बताएगी कि कब-कब लॉन्ग वीकेंड मिल रहे हैं और उन दिनों कहां घूमना बेहतर रहेगा.
2026 में ऐसे बनेगा लॉन्ग Weekends
| महीना | तारीख / दिन | छुट्टी का कारण | लॉन्ग वीकेंड कैसे बनेगा | घूमने का सही मौका क्यों |
|---|---|---|---|---|
| जनवरी | 1 जनवरी (गुरुवार) | नया साल | शुक्रवार की छुट्टी लेकर 4 दिन का ब्रेक | साल की शुरुआत में पहाड़ या गोवा घूमने का अच्छा समय |
| जनवरी | 23–26 जनवरी | वसंत पंचमी + गणतंत्र दिवस | शुक्रवार से सोमवार तक 4 दिन | ठंड में मसूरी, नैनीताल और शिमला बेहतरीन |
| मार्च | 20–22 मार्च | ईद | शुक्रवार से रविवार | त्योहार और सुहावना मौसम, सांस्कृतिक यात्रा के लिए सही |
| अप्रैल | 3–5 अप्रैल | गुड फ्राइडे + ईस्टर | शुक्रवार से रविवार | केरल, गोवा जैसे शांत ट्रिप के लिए बढ़िया |
| मई | 1–3 मई | मजदूर दिवस + बुद्ध पूर्णिमा | शुक्रवार से रविवार | गर्मी से बचने के लिए पहाड़ी इलाकों का सही वक्त |
| जून | 26 जून (शुक्रवार) | मुहर्रम | शुक्रवार + वीकेंड | मानसून में हरियाली और सुकून भरा ट्रैवल |
| जुलाई | 16–19 जुलाई | रथ यात्रा | गुरुवार छुट्टी लेकर 4 दिन | बारिश में कूर्ग, मुन्नार जैसे हिल स्टेशन खूबसूरत |
| अगस्त | 28–30 अगस्त | रक्षा बंधन | शुक्रवार से रविवार | मॉनसून के बाद हरियाली और किले घूमने का समय |
| सितंबर | 4–6 सितंबर | जन्माष्टमी | शुक्रवार से रविवार | गोवा और जंगल सफारी के लिए सही मौसम |
| सितंबर | 12–14 सितंबर | गणेश चतुर्थी | शनिवार से सोमवार | छोटे ब्रेक में रिलैक्स ट्रिप का मौका |
| अक्टूबर | 2–4 अक्टूबर | गांधी जयंती | शुक्रवार से रविवार | ट्रैवल सीजन की शुरुआत, हर जगह जाना आसान |
| अक्टूबर | 17–20 अक्टूबर | दशहरा | शनिवार छुट्टी लेकर 4 दिन | लद्दाख और राजस्थान घूमने का बेस्ट समय |
| नवंबर | 7–9 नवंबर | दिवाली | शनिवार से सोमवार | त्योहार और ठंड की शुरुआत, फैमिली ट्रिप |
| दिसंबर | 25–27 दिसंबर | क्रिसमस | शुक्रवार से रविवार | साल के अंत में पहाड़ या बीच वेकेशन |
2026 में कम छुट्टी लेकर ज्यादा घूमने के मौके मिलेंगे. लगभग हर दो महीने में एक लॉन्ग वीकेंड है. सही समय पर टिकट और होटल बुक करके आप पैसे भी बचा सकते हैं और ट्रैवल का मजा भी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जिस Tesla ने बदली EV की दुनिया, वही अब पीछे! BYD ने छीनी ग्लोबल बादशाहत, चीन-यूरोप में 10% तक की गिरावट