इस शुक्रवार OTT पर धमाका, ये 7 फिल्में-सीरीज जो बना देंगी वीकेंड सुपरहिट, थ्रिलर-इमोशन-एक्शन का फुल डोज

इस शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और एप्पल टीवी+ पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और फैमिली ड्रामा से भरपूर ये नई रिलीज आपका वीकेंड पूरी तरह मनोरंजन से भर देंगी.

OTT releases Image Credit: Canva/ Money9

यह शुक्रवार, 20 फरवरी 2026, ओटीटी दर्शकों के लिए खास रहने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार, जी5 और एप्पल टीवी तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. रोमांस, क्राइम, थ्रिलर, फैमिली ड्रामा और स्पोर्ट्स हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में, शो रिलीज हो रही है. इन सभी फिल्मों और सीरीज के साथ यह शुक्रवार ओटीटी प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. अगर आप घर पर रहकर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस लिस्ट में आपके लिए हर तरह का कंटेंट मौजूद है.

Heated Rivalry – Lionsgate Play

यह एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें दो प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ी – शेन हॉलेंडर और इल्या रोजानोव की कहानी दिखाई गई है. दोनों के बीच शुरू हुआ रिश्ता कई सालों तक छिपा रहता है. शो में दिखाया गया है कि कैसे वे अपने करियर और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाते हैं. यह सीरीज रैचल रीड की ‘गेम चेंजर्स’ नॉवेल सीरीज पर आधारित है.

The Last Thing He Told Me सीजन 2 – Apple TV

इस सीजन में हन्ना (जेनिफर गार्नर) और उसकी सौतेली बेटी बेली की कहानी आगे बढ़ती है. वे अपने परिवार को फिर से जोड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन अतीत उनका पीछा नहीं छोड़ता. कैंपानोस क्राइम फैमिली का खतरा और ओवेन की अचानक वापसी कहानी को और दिलचस्प बना देती है.

Pavane – Netflix

यह एक कोरियन रोमांटिक फिल्म है, जो पार्क मिन-ग्यु के मशहूर उपन्यास पर आधारित है. कहानी एक डिपार्टमेंट स्टोर में काम करने वाले तीन ऐसे लोगों की है जो अंदर से टूटे हुए हैं और अपनी भावनाओं को छिपाकर जी रहे हैं. धीरे-धीरे ये एक-दूसरे का सहारा बनते हैं और अपने जख्मों को भरने की कोशिश करते हैं.

Kennedy – ZEE5

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह एक नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है. कहानी उदय शेट्टी की है, जिसे मृत मान लिया गया है. वह ‘केनेडी’ नाम से एक हिटमैन के रूप में काम करता है. अपने बेटे के कातिल को ढूंढने के लिए वह एक बड़े अधिकारी के लिए काम करता है. लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसकी मुलाकात रहस्यमयी चार्ली (Sunny Leone) से होती है.

Lucky The Superstar – JioHotstar

यह एक तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. कहानी एक कुत्ते के बच्चे की है. जिसका नाम ‘लकी’ है, जो एक बिखरे हुए परिवार की जिंदगी में खुशियां लेकर आता है. जब राजनीतिक साजिश के तहत लकी को पकड़ लिया जाता है, तो फिल्म का हीरो उसे वापस लाने के लिए निकल पड़ता है. फिल्म इमोशनल और मजेदार दोनों है.

Rakshasa – ZEE5

कन्नड़ भाषा की यह साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर उत्तर कर्नाटक में सेट है. कहानी एक पुलिस अफसर की है, जो मालाप्रभा नदी के किनारे हो रही संदिग्ध मौतों की जांच करता है. गांव वाले इन्हें मगरमच्छ का हमला मानते हैं, लेकिन जांच में कुछ और ही सच्चाई सामने आती है.

Firebreak – Netflix

यह एक स्पेनिश थ्रिलर है. मारा नाम की महिला अपने पति की मौत के बाद घर बेचने के लिए अपने गांव जाती है. लेकिन वहां उसकी बेटी जंगल में लापता हो जाती है और उसी समय आग भी लग जाती है. अब मारा के पास अपनी बेटी को बचाने के लिए बहुत कम समय है.

Latest Stories

शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती का धमाल, भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से दी मात; सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया

क्या गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर नेहा सिंह को निकाल दिया? लिंक्डइन पर दिखा ‘ओपन टू वर्क’ स्टेटस

फरवरी के तीसरे हफ्ते में मौसम ने ली करवट, UP-हरियाणा समेत कई राज्यों में गरज-चमक और ओला गिरने का अलर्ट

18 फरवरी को UP–हरियाणा समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ओले गिरने के साथ तेज आंधी के भी आसार

जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5% हुई, ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर, जानें महिलाओं की कैसी रही स्थिति

जनवरी में बढ़ा भारत का व्यापार घाटा, सोना-चांदी के भारी आयात से ट्रेड डेफिसिट 34.68 अरब डॉलर पहुंचा