T20 World Cup 2026: संजू सैमसन ने विराट और गंभीर का तोड़ा रिकॉर्ड, भारत के लिए बन गए मैच विनर!
इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने शानदार पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने 89 रन बनाकर विराट कोहली और गौतम गंभीर के बड़े रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए. संजू की इस धमाकेदार पारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, जबकि हैरी ब्रूक द्वारा छोड़ा गया उनका कैच इंग्लैंड के लिए भारी साबित हुआ.
India and England clash in T20 World Cup semi-final: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 42 गेंद में 89 रन की पारी खेली और भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे बड़े स्कोर की सूची में टॉप पर पहुंच गए. T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में भारत के लिए सबसे बड़े स्कोर की लिस्ट में अब संजू सैमसन का नाम पहले स्थान पर है. उन्होंने 89 रन बनाकर इस सूची में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
विराट कोहली-गंभीर को छोड़ा पीछे
इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की नाबाद पारी खेली थी. अब संजू सैमसन ने भी 89 रन बनाकर इस उपलब्धि की बराबरी कर ली और भारतीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए. हालांकि संजू ने विराट के 2016 के 77 रन और 2024 के 76 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साथ ही गौतम गंभीर के 2007 के 75 रन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
भारत के लिए T20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़े स्कोर
- 89 – संजू सैमसन vs इंग्लैंड
- 89* – विराट कोहली vs वेस्टइंडीज (2016)
- 77 – विराट कोहली vs श्रीलंका (2014)
- 76 – विराट कोहली vs दक्षिण अफ्रीका (2024)
- 75 – गौतम गंभीर vs पाकिस्तान (2007)
मजबूत स्थिति में टीम इंडिया
संजू सैमसन की इस शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मैच में मजबूत स्थिति बना ली. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. 15 ओवर के बाद भारतीय टीम तीन विकेट खोकर 177 रन बनाई है. क्रिकेट फैंस भी संजू की इस पारी से काफी उत्साहित नजर आए. सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में खेली गई यह पारी अब भारतीय क्रिकेट के यादगार नॉकआउट प्रदर्शनों में गिनी जाएगी.
कप्तान से हुई गलती पड़ी भारी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया. तब संजू केवल 15 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. अभिषेक शर्मा के आउट होने के तुरंत बाद विकेट का मौका बना था, लेकिन कैच छूटने के बाद संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और शतकीय पारी खेली. अगर ब्रुक संजू का कैच पकड़ लेते तो मैच के हालात कुछ और होते. शायद इंग्लैंड का पलड़ा भारी होता.
