T20 वर्ल्ड कप में नया ट्विस्ट, वेस्टइंडीज की जीत से भारत की राह हुई कठिन; पॉइंट्स टेबल से समझें पूरी गणित

अब टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं रही. पहले जहां भारत आराम से आगे बढ़ता दिख रहा था, वहीं अब हर मैच करो या मरो की स्थिति बन गया है. दक्षिण अफ्रीका से हार और वेस्टइंडीज की शानदार जीत ने भारत पर दबाव बढ़ा दिया है. अब सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी हो गई है.

भारत Image Credit: BCCI

T20 World Cup 2026 में अब मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. हर मैच के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर बदल रही है. खासकर वेस्टइंडीज की हालिया जीत ने पूरे ग्रुप का समीकरण ही बदल दिया है. अब टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं रही. पहले जहां भारत आराम से आगे बढ़ता दिख रहा था, वहीं अब हर मैच करो या मरो की स्थिति बन गया है. दक्षिण अफ्रीका से हार और वेस्टइंडीज की शानदार जीत ने भारत पर दबाव बढ़ा दिया है. अब सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी हो गई है. यानी रन रेट भी उतना ही अहम हो गया है जितना जीत. ऐसे में टीम इंडिया के सामने अब हर गेंद, हर रन और हर फैसला बेहद महत्वपूर्ण हो गया है.

वेस्टइंडीज की जीत से बदला समीकरण

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने शानदार खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को हरा दिया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने अंक तालिका में बढ़त बना ली और अपना नेट रन रेट भी मजबूत कर लिया. इससे बाकी टीमों, खासकर भारत के लिए चुनौती बढ़ गई है.

भारत की शुरुआत सुपर 8 में अच्छी नहीं रही. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस हार से भारत को अंक का नुकसान हुआ और नेट रन रेट भी गिर गया. अब यह हार आगे के मैचों को और मुश्किल बना रही है.

सुपर 8 – ग्रुप 1 (पॉइंट्स टेबल)

पोजिशनटीमMWLTN/RPTSNRR
1वेस्ट इंडीज110002+5.350
2दक्षिण अफ्रीका110002+3.800
3भारत101000-3.800
4जिम्बाब्वे101000-5.350

सेमीफाइनल में पहुंचने के नियम समझें

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे पहले टीम के अंक देखे जाते हैं. अगर अंक बराबर हों, तो जीत की संख्या देखी जाती है. इसके बाद नेट रन रेट यानी NRR अहम भूमिका निभाता है. अगर फिर भी बराबरी रहे, तो हेड टू हेड रिजल्ट और आखिर में आईसीसी रैंकिंग देखी जाती है.

अब भारत के सामने साफ स्थिति है. टीम को अपने बचे हुए दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. चेन्नई में जिम्बाब्वे और कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले बेहद अहम हैं. सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना जरूरी होगा ताकि नेट रन रेट सुधर सके.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर