TIME मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों में ट्रंप-Xi समेत 4 भारतीयों के नाम, सुंदर पिचाई से लेकर रणबीर कपूर के इस काम का माना लोहा

टाइम मैगजीन की 2026 की TIME100 सूची में भारत का वैश्विक प्रभाव साफ नजर आया है. इस लिस्ट में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना और नील मोहन जैसे भारतीय मूल के नाम शामिल हैं. तकनीक, मनोरंजन और खान-पान के क्षेत्र में इनकी उपलब्धियां दिखाती हैं कि भारतीय प्रतिभाएं अब दुनिया में अहम भूमिका निभा रही हैं.

TIME100 Most Influential People Image Credit: Canva/ Money9

TIME100 Most Influential People: टाइम मैगजीन ने वर्ष 2026 की “TIME100 Most Influential People” लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दुनिया भर के नेताओं, टेक दिग्गज, कलाकारों और समाज में बदलाव लाने वाले लोगों को शामिल किया गया है. टॉप 100 प्रभावशाली लोगों कि लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से लेकर Sundar Pichai जैसे दिग्गज का नाम शामिल है. साथ ही इस लिस्ट में चार भारतीयों को भी जगह मिली है. इसमें Ranbir Kapoor, Vikas Khanna और Neal Mohan जैसे दिग्गज का नाम शामिल है.

इन दिग्गजों के नाम शामिल

इस लिस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump, चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping, इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu और पोप लियो XIV जैसे बड़े नेताओं को जगह मिली है. इसके अलावा कनाडा के मार्क कार्नी, मेक्सिको की क्लाउडिया शीनबाम और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है.

भारत से जुड़े चार प्रभावशाली चेहरे

टाइम मैगजीन की 2026 की “TIME100 Most Influential People” लिस्ट में भारत से जुड़े धुरंधरों की मौजूदगी देखने को मिली है. तकनीक, फिल्म और खान-पान जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में भारतीय प्रतिभाएं अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं. इस लिस्ट में Sundar Pichai, Ranbir Kapoor, Vikas Khanna और Neal Mohan जैसे नाम शामिल हैं.

Sundar Pichai – टाइम मैगजीन ने सुंदर पिचाई को AI को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए इस लिस्ट में जगह दी है. उनके नेतृत्व में गूगल ने कई AI टूल्स लॉन्च किए हैं, जो दुनिया भर में इस्तेमाल हो रहे हैं.

Neal Mohan – Mohan Neal को TIME100 Most Influential People में इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने अपने मिलनसार स्वभाव से कंटेंट क्रिएटर्स का भरोसा भी जीता है। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका सहज और दोस्ताना रवैया है, जिससे लोग उनसे आसानी से जुड़ पाते हैं। यही गुण उन्हें एक प्रभावशाली नेता बनाते हैं.

Vikas Khanna – Vikas Khanna को TIME100 Most Influential People में इसलिए चुना गया क्योंकि उन्होंने भारतीय संस्कृति को पूरे गर्व के साथ दुनिया के सामने पेश किया और उसे आसान और खास तरीके से लोगों तक पहुंचाया. उनके रेस्टोरेंट Bungalow के जरिए सिर्फ स्वादिष्ट भोजन ही नहीं, बल्कि वे कहानियां, यादें और परंपराएं लोगों तक पहुंचाते हैं.

Ranbir Kapoor – अभिनेता रणबीर कपूर को उनकी बेहतरीन अभिनय शैली के लिए सराहा गया है. टाइम के अनुसार, वे सिर्फ स्टार नहीं बल्कि एक कहानीकार हैं, जो अपनी फिल्मों के जरिए दुनिया भर दर्शकों को लुभाते हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

Latest Stories

इस शुक्रवार OTT पर धमाका, Taapsee Pannu से लेकर Vijay Varma का दिखेगा जलवा, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

अब झुलसाएगी गर्मी! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट

PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट तक बातचीत, द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

नीतीश कुमार दिल्ली गए, क्या खत्म होगी शराबबंदी, नए CM सम्राट चौधरी के इन 3 बयानों से मिल जाएगा जवाब

लोकसभा में 357 सीटों का होगा इजाफा! जानें आपकी सीट का क्या होगा, कैसे पड़ेंगे वोट और महिलाओं के लिए क्या बनेगा फॉर्मूला

केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के भेजा गया विधेयक का ड्राफ्ट