अब झुलसाएगी गर्मी! UP में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा; दिल्ली-राजस्थान समेत कई इलाकों में लू का अलर्ट
अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं. मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस बार गर्मी जल्दी और ज्यादा तेज पड़ती दिख रही है.
IMD Weather Alert: अप्रैल का महीना इस बार अपने पूरे तेवर में नजर आ रहा है. महीने के दूसरे हफ्ते में ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है और मौसम विभाग ने कई राज्यों में तापमान और बढ़ने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा असर दिखा सकती है.
उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा तापमान
उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है. दोपहर के समय हालात ऐसे हो रहे हैं कि लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. कई जगहों पर तापमान सामान्य से 1.6 से 3.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.
यूपी में अगले 6 दिनों तक गर्मी का अलर्ट
IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आने वाले 6 दिनों के दौरान तापमान में करीब 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होगी और लू जैसे हालात भी बन सकते हैं.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम का हाल ?
देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. महाराष्ट्र के अकोला और कर्नाटक के कलबुर्गी में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन के सबसे गर्म इलाकों में शामिल है.
मौसम सिस्टम क्या कह रहे हैं संकेत
IMD के मुताबिक, इस समय कई तरह के मौसमीय सिस्टम एक्टिव हैं. पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन जैसी गतिविधियां देश के अलग-अलग हिस्सों में असर डाल रही हैं. इन सिस्टम के कारण पूर्वोत्तर भारत में बारिश और तूफान की संभावना है, जबकि मध्य और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है.
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 15 से 18 अप्रैल के बीच तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. आसमान साफ रहेगा लेकिन गर्मी लगातार बढ़ेगी. हवाएं भी चलेंगी, लेकिन इससे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी दी है. खासकर मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में लू चलने की संभावना है. ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
क्या करें बचाव के लिए
गर्मी से बचने के लिए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. सिर को ढककर रखना और धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है.
इसे भी पढ़ें- नीतीश कुमार दिल्ली गए, क्या खत्म होगी शराबबंदी, नए CM सम्राट चौधरी के इन 3 बयानों से मिल जाएगा जवाब
Latest Stories
TV9 Corporate Badminton Championship: पहले दिन खिलाड़ियों ने बिखेरी चमक… Pullela Gopichand बोले- ऐसे आयोजन से बढ़ती है फिटनेस
TV9 CBC 2026: TV9 कॉर्पोरेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सीजन 2 का भव्य आगाज, हैदराबाद में सजा बैडमिंटन का महाकुंभ
NEET UG Re-Exam: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 14 जून को जारी होंगे एडमिट कार्ड, अगले साल से होंगे ऑनलाइन टेस्ट
