कानपुर में अब अंडरग्राउंड भी चलेगी मेट्रो, इन इलाकों को फायदा, जानें देश में कुल कितने प्रोजेक्ट
कानपुर में मेट्रो को और बेहतर बनाने के लिए पांच नए अंडरग्राउंड स्टेशन शुरू होने जा रहे हैं. शुक्रवार को नयागंज स्टेशन से पहली बार अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन चलेगी. इस स्टेशन और ट्रेन को फूलों से सजाया गया है. नयागंज से ट्रेन अंडरग्राउंड टनल से होकर गुजरेगी. इस कार्यक्रम को स्टेशन और CSA यूनिवर्सिटी में LED स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा. आइए कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Kanpur Metro: कानपुर मेट्रो को और बेहतर बनाने के लिए पांच नए अंडरग्राउंड स्टेशन शुरू होने जा रहे हैं. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नयागंज स्टेशन से पहली अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. यह ट्रेन अंडरग्राउंड टनल से होकर गुजरेगी. यह कानपुर मेट्रो का विस्तार है, जो मोती झील से कानपुर सेंट्रल तक 7 किलोमीटर लंबा है. ऐसे में आइए कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानते हैं. साथ ही हम यह भी समझेंगे कि इस प्रोजेक्ट पर कितना खर्च आया है और देशभर में कितने मेट्रो प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है.
कानपुर मेट्रो के स्टेशन
पहले मेट्रो सिर्फ ऊंचे पुलों पर चलती थी. अब यह अंडरग्राउंड भी चलेगी. नए स्टेशन में मोतीझील, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल शामिल है. इनसे लाल इमली, Z स्क्वायर मॉल, ग्रीन पार्क स्टेडियम, बाबा आनंदेश्वर मंदिर जैसी जगहें मेट्रो से जुड़ जाएंगी. अभी मेट्रो IIT से मोतीझील तक नौ स्टेशनों पर चल रही है. नए स्टेशनों के जुड़ने से कुल 14 स्टेशन हो जाएंगे. इस साल के अंत तक सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक सात और स्टेशन शुरू होंगे. इसमें झकरकटी और ट्रांसपोर्ट नगर अंडरग्राउंड स्टेशन बाकी हैं. वहीं बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता ऊंचे रूट पर हैं.
कानपुर मेट्रो का खर्च
कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट पर कुल 2,100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसके अलावा, पीएम मोदी जवाहरपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (14,628 करोड़), घाटमपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (9,300 करोड़), पनकी थर्मल पावर विस्तार (8,300 करोड़), ओबरा-सी थर्मल पावर प्रोजेक्ट (6,502 करोड़) और खुजरा थर्मल पावर प्रोजेक्ट (5,544 करोड़) का भी उद्घाटन करेंगे.
देशभर के इन शहरों में चल रहा मेट्रों का काम
शहर और राज्य | चालू मेट्रो (किमी) | निर्माणाधीन नई लाइन (किमी) New line under construction | स्वीकृत नई लाइन (किमी) Approved new line | प्रस्तावित नई लाइन (किमी) Proposed new line | ऑपरेटर |
---|---|---|---|---|---|
आगरा, उत्तर प्रदेश | 5.2 | 6.70 | 17.50 | 0 | UPMRCL |
अहमदाबाद, गुजरात | 60.06 | 7.45 | 0 | 13 | GMRC |
बेंगलुरु, कर्नाटक | 75.20 | 94.81 | 44.65 | 37 | BMRCL |
भोपाल, मध्य प्रदेश | 0 | 6.22 | 21.65 | 77.13 | MPMRCL |
चेन्नई, तमिलनाडु | 54.1 | 116.1 | 0 | 15.30 | CMRL |
दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर | 353.31 | 63.07 | 47.22 | 10.17 | DMRC |
गुरुग्राम, हरियाणा | 12.1 | 0 | 0 | 200 | RMRG (अब DMRC) |
हैदराबाद, तेलंगाना | 67 | 0 | 0 | 70 | HMRL |
इंदौर, मध्य प्रदेश | 0 | 16.23 | 15.31 | 57.18 | MPMRCL |
जयपुर, राजस्थान | 11.98 | 0 | 0 | 27.71 | JMRC |
कानपुर, उत्तर प्रदेश | 8.73 | 19.36 | 0 | 4.08 | UPMRCL |
कोच्चि, केरल | 27.96 | 11.2 | 0 | 0 | KMRL |
कोलकाता, पश्चिम बंगाल | 58.68 | 41.94 | 28.2 | 15.7 | Metro Railway & KMRC |
लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 22.90 | 0 | 0 | 85 | UPMRCL |
मेरठ, उत्तर प्रदेश | 0 | 20 | 0 | 15 | NCRTC, UPMRC |
मुंबई, महाराष्ट्र | 59.19 | 143.65 | 0 | 115.8 | MMOPL, MMRC & MMMOCL |
नागपुर, महाराष्ट्र | 38.22 | 0 | 48.30 | 0 | Maha-Metro |
नवी मुंबई, महाराष्ट्र | 11.10 | 0 | 0 | 95.30 | CIDCO |
नोएडा, उत्तर प्रदेश | 29.70 | 0 | 14.95 | 70 | NMRC |
पटना, बिहार | 0 | 22.1 | 8.8 | 0 | DMRC |
पुणे, महाराष्ट्र | 31.25 | 27.85 | 0 | 106.5 | Maha-Metro & Pune IT City Metro Rail Ltd. |
सूरत, गुजरात | 0 | 41.93 | 0 | 0 | GMRC |
Latest Stories

डिफेंस प्रोजेक्ट के लिए भारत मिला रहा जापान, फ्रांस और UK से हाथ, क्या ये है एयर चीफ की नाराजगी का असर?

दोस्त पीते हैं सिगरेट तो क्या आप बन गए हैं ‘पैसिव स्मोकर’, मर्डर से ज्यादा होती हैं इससे मौतें; 1 मिनट में जांचे लक्षण

पाकिस्तान से सटे भारत के इन राज्यों में आज होगा ऑपरेशन शील्ड, जानें कहां-कब क्या होगा
