LIC का जलवा कायम, अगस्त में 56.5 फीसदी पहुंची NBP हिस्सेदारी; प्रीमियम में 45% की जोरदार ग्रोथ
अगस्त में जीवन इंश्योरेंस सेक्टर के नए बिजनेस प्रीमियम में 33.1 फीसदी की तेजी रही. LIC का NBP 45.3 फीसदी बढ़कर 23275.4 करोड़ रुपये हो गया, जिससे इंडस्ट्री में उसकी हिस्सेदारी 56.5 फीसदी पहुंच गई. प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों का NBP 20 फीसदी बढ़ा. हालांकि वित्त वर्ष 2027 में अब तक प्राइवेट कंपनियां 22.3 फीसदी NBP ग्रोथ के साथ आगे हैं.
Highlights
- अगस्त में LIC का NBP 45.3 फीसदी बढ़कर 23,275.4 करोड़ रुपये हुआ.
- कुल इंडस्ट्री NBP में LIC की हिस्सेदारी बढ़कर 56.5 फीसदी पहुंची.
- इंडस्ट्री NBP में 33.1 फीसदी की तेजी रही, जिसमें ग्रुप सिंगल प्रीमियम का बड़ा योगदान रहा.
भारतीय जीवन इंश्योरेंस सेक्टर के लिए अगस्त का महीना मजबूत रहा है. अगस्त में इंडस्ट्री का नया बिजनेस प्रीमियम NBP 33.1 फीसदी बढ़कर 41197.8 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान LIC का NBP 45.3 फीसदी बढ़कर 23275.4 करोड़ रुपये हो गया. इससे अगस्त में कुल इंडस्ट्री NBP में LIC की हिस्सेदारी 56.5 फीसदी पहुंच गई. एक साल पहले अगस्त में LIC की हिस्सेदारी 51.8 फीसदी थी. हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2027 में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां अभी भी LIC से आगे चल रही हैं.
अगस्त में इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ तेज हुई
CareEdge Ratings के मुताबिक, अगस्त में जीवन इंश्योरेंस कंपनियों के NBP में 33.1 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई. जुलाई में यह ग्रोथ 20.7 फीसदी थी. यानी अगस्त में सेक्टर की ग्रोथ में अच्छी तेजी देखने को मिली. इस तेजी की सबसे बड़ी वजह ग्रुप सिंगल प्रीमियम कारोबार रहा. ग्रुप सिंगल प्रीमियम में करीब 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. इससे संस्थागत और बड़े प्रीमियम वाले कारोबार को मजबूती मिली.
LIC का NBP 45 फीसदी से ज्यादा बढ़ा
अगस्त में LIC ने 23275.4 करोड़ रुपये का नया बिजनेस प्रीमियम हासिल किया. यह पिछले साल अगस्त के मुकाबले 45.3 फीसदी ज्यादा है. वहीं प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों का NBP 20 फीसदी बढ़कर 17922.4 करोड़ रुपये रहा. इस तेज ग्रोथ के कारण अगस्त में LIC की इंडस्ट्री NBP हिस्सेदारी 56.5 फीसदी हो गई. पिछले साल इसी महीने में LIC की हिस्सेदारी 51.8 फीसदी थी.
कंपनियां अभी भी YTD में आगे
अगस्त में LIC ने बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन वित्त वर्ष 2027 की अब तक की अवधि में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियां आगे हैं. YTD FY27 में प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों का NBP 22.3 फीसदी बढ़ा है. वहीं LIC के NBP में 4.6 फीसदी की गिरावट आई है. प्राइवेट कंपनियों की APE हिस्सेदारी भी बढ़कर 63.5 फीसदी हो गई. एक साल पहले यह हिस्सेदारी 62.2 फीसदी थी.
सिंगल प्रीमियम से मिली ताकत
अगस्त में इंडस्ट्री का सिंगल प्रीमियम 51.6 फीसदी बढ़कर 29399.5 करोड़ रुपये हो गया. वहीं नॉन सिंगल प्रीमियम में सिर्फ 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. ग्रुप प्रीमियम में 42.8 फीसदी की तेजी रही. इसमें ग्रुप सिंगल प्रीमियम 56.1 फीसदी बढ़ा. CareEdge के मुताबिक कुल अतिरिक्त NBP में करीब 84 फीसदी योगदान ग्रुप सिंगल प्रीमियम का रहा.
पॉलिसी बिक्री में अभी भी कमजोरी
अगस्त में इंडिविजुअल नॉन सिंगल पॉलिसी की संख्या 6.2 फीसदी घटकर 20.8 लाख रह गई. इसका मतलब है कि प्रीमियम में तेजी के बावजूद पॉलिसी की संख्या में व्यापक सुधार नहीं हुआ है. CareEdge के मुताबिक NBP की तेज ग्रोथ मुख्य रूप से बड़े टिकट साइज और सिंगल प्रीमियम कारोबार से आई है. YTD FY27 में प्राइवेट कंपनियों की पॉलिसी वॉल्यूम हिस्सेदारी करीब 39 फीसदी हो गई. वहीं LIC की हिस्सेदारी 61 फीसदी रह गई.
यह भी पढ़ें- जॉब चेंज करने वाले सावधान! नौकरी बदलते ही खत्म हो सकता है हेल्थ इंश्योरेंस; इन 5 बातों का रखें ध्यान
आगे 8 से 11 फीसदी ग्रोथ का अनुमान
CareEdge Ratings को उम्मीद है कि मध्यम अवधि में जीवन इंश्योरेंस सेक्टर 8 से 11 फीसदी की दर से बढ़ सकता है. इस ग्रोथ को बेहतर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और नए प्रोडक्ट से मदद मिल सकती है. प्रोटेक्शन, सेविंग्स और एन्युटी प्रोडक्ट की मांग भी सेक्टर के लिए सकारात्मक रह सकती है. हालांकि बैंकएश्योरेंस और इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े संभावित नियमों में बदलाव पर नजर रखनी होगी. बदलते बाजार हालात भी इंश्योरेंस कंपनियों के प्रदर्शन के लिए अहम रहेंगे.
Latest Stories
जॉब चेंज करने वाले सावधान! नौकरी बदलते ही खत्म हो सकता है हेल्थ इंश्योरेंस; इन 5 बातों का रखें ध्यान
इंश्योरेंस नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव; पेट्रोल पंप पर होगी इंश्योरेंस की जांच
सरकार बनाएगी नई Cooperative Life Insurance Company, अमित शाह का ऐलान, करोड़ों लोगों को मिल सकता है फायदा
