IPO: 11 कंपनियां जुटाएंगी 7,055 करोड़ रुपये, 7 से 15 सितंबर तक खुलेंगे IPO
भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की हलचल फिर बढ़ने वाली है. रेंटोमोजो, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स और करमतारा इंजीनियरिंग समेत 11 कंपनियां 7,055 करोड़ रुपये जुटाएंगी. इनके आईपीओ 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे, जिसमें रेंटोमोजो सबसे बड़ा इश्यू होगा.
Highlights
- 11 कंपनियां सितंबर में 7,055 करोड़ रुपये के IPO लाएंगी
- रेंटोमोजो का 1,256 करोड़ रुपये का इश्यू सबसे बड़ा है
- आईपीओ सात से 15 सितंबर तक बाजार में खुले रहेंगे
भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है. अगले कुछ दिनों में रेंटोमोजो, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स और करमतारा इंजीनियरिंग समेत 11 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं. इन कंपनियों का लक्ष्य प्राथमिक बाजार से कुल 7,055 करोड़ रुपये जुटाना है. ये आईपीओ 7 सितंबर से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे. ज्यादातर कंपनियों के इश्यू मंगलवार और बुधवार को बाजार में आएंगे.
11 कंपनियों के IPO से जुटेंगे 7,055 करोड़ रुपये
आगामी आईपीओ में रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, पेमेंट और आइडेंटिटी सॉल्यूशन, स्पेशलिटी केमिकल और ऑनलाइन रेंटल जैसे अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां शामिल हैं.
कुल 7,055 करोड़ रुपये में से 2,722 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे. यानी करीब 39 फीसदी रकम सीधे कंपनियों के पास जाएगी. वहीं, 4,333 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जुटाए जाएंगे. OFS में कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचते हैं. नए शेयरों से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनियां कारोबार बढ़ाने, पूंजीगत खर्च, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और अन्य कारोबारी जरूरतों में कर सकती हैं.
7 सितंबर को खुलेगा Pranav Constructions IPO
इस आईपीओ की शुरुआत Pranav Constructions से होगी. कंपनी का 351 करोड़ रुपये से अधिक का आईपीओ 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा. शेयर का प्राइस बैंड 118-124 रुपये तय किया गया है. इसमें करीब 315.6 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 28.57 लाख शेयरों का OFS शामिल है.
8 सितंबर को आएंगे तीन IPO
8 सितंबर को Kanohar Electricals, Prasol Chemicals और Glass Wall Systems (India) के आईपीओ खुलेंगे. कनोहर इलेक्ट्रिकल्स का आईपीओ 1,056 करोड़ रुपये का है और इसका प्राइस बैंड 601-632 रुपये है. प्रसोल केमिकल्स 500 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 80 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 420 करोड़ रुपये तक का OFS होगा. ग्लास वॉल सिस्टम्स का आईपीओ 428 करोड़ रुपये का है और इसका प्राइस बैंड 172-182 रुपये है.
9 सितंबर को सबसे ज्यादा हलचल
9 सितंबर को रेंटोमोजो, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, आर्सिल, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, करमतारा इंजीनियरिंग और स्टीमहाउस इंडिया के आईपीओ खुलेंगे. इनमें रेंटोमोजो का 1,256 करोड़ रुपये का इश्यू सबसे बड़ा है. इसका प्राइस बैंड 384-404 रुपये है. इसमें 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और करीब 1,106 करोड़ रुपये का OFS शामिल है. वहीं करमतारा इंजीनियरिंग 875 करोड़ रुपये, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस 805 करोड़ रुपये और एलसीसी प्रोजेक्ट्स 427 करोड़ रुपये जुटाएंगी.
10 सितंबर को आएगा आखिरी IPO
सबसे अंत में वीगालैंड डेवलपर्स का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा. कंपनी इस इश्यू के जरिए 210 करोड़ रुपये जुटाएगी. खास बात यह है कि पूरी रकम नए शेयर जारी करके जुटाई जाएगी.
आईपीओ बाजार में यह तेजी ऐसे समय देखने को मिल रही है, जब सितंबर की शुरुआत भी नए निर्गमों के लिहाज से व्यस्त रही है. रेज ऑफ बिलीफ और दीपा ज्वेलर्स ने 1 सितंबर को अपने आईपीओ पेश किए थे. नए निर्गमों के साथ 2026 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की संख्या 75 तक पहुंचने की उम्मीद है. अकेले अगस्त में 23 कंपनियां बाजार में उतरी थीं.
Latest Stories
अगले हफ्ते IPO की धूम! 11 इश्यू से जुटेंगे ₹7055 करोड़, बुधवार को एक साथ खुलेंगे 6
Jio IPO में सिर्फ टेलीकॉम की कहानी नहीं! टेक्नोलॉजी के दम पर बड़ी वैल्यूएशन की तैयारी, उठ रहे ये सवाल
NSE IPO का बजेगा डंका! निवेशकों की कराएगा मोटी कमाई, 200 रुपए पहुंचा GMP
