TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

boAt IPO: दूसरी बार आईपीओ के लिए अप्लाई करेगी कंपनी, 2000 करोड़ रुपये जुटाने का है प्लान

boAt IPO:कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt अपना आईपीओ लाने के लिए दूसरी बार प्रयास कर रहा है. कंपनी 2000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली है. इससे पहले, 2022 में भी कंपनी ने आईपीओ लाने की कोशिश की थी, हालांकि अनफेवरेबल मार्केट कंडीशंस की वजह से उसने अपनी एप्लीकेशन वापस ले ली थी. boAt की स्थापना 2013 में हुई थी.

बोट आईपीओ Image Credit: money9live.com

boAt IPO: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड boAt अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए कंपनी कॉन्फिडेंशियल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने की योजना बना रही है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड का वैल्यूएशन 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक हो सकता है, हालांकि अंतिम आंकड़े अभी तय नहीं किए गए हैं. boAt दूसरी बार आईपीओ लाने का प्रयास कर रहा है. इससे पहले भी कंपनी ने कोशिश की थी.

2022 में पहली बार किया था आईपीओ के लिए अप्लाई

boAt का यह दूसरा आईपीओ प्रयास है. इससे पहले, कंपनी ने 2022 में 2000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन किया था. हालांकि, अनफेवरेबल मार्केट कंडीशंस की वजह से कंपनी ने अपनी एप्लीकेशन वापस ले ली थी. उस समय लिस्टिंग के साथ आगे बढ़ने के बजाय, boAt ने निजी फंडिंग के जरिए 60 मिलियन डॉलर (करीब 520 करोड़ रुपये) जुटाने का विकल्प चुना था.

यह भी पढ़ें: भारत के इस शहर से गुजरेंगे 9 एक्सप्रेसवे, 6 घंटे की दूरी 2.5 घंटे में सिमटी; बन रहा ट्रांसपोर्टेशन हब

2024 में वियरेबल मार्केट में 26.7 फीसदी हिस्सेदारी

boAt की स्थापना 2013 में हुई थी और 2014 में इसने अपना फ्लैगशिप ब्रांड लॉन्च किया था. 2024 की दूसरी तिमाही तक, कंपनी के पास भारत के वियरेबल मार्केट में 26.7 फीसदी हिस्सेदारी थी. रिपोर्ट के अनुसार, 2024 की दूसरी छमाही में ऑडियो सेगमेंट में स्थिरता देखने को मिली, लेकिन ब्रांड ने ऑनलाइन बिक्री में शानदार सफलता हासिल की.

कंपनी को Qualcomm Ventures, InnoVen Capital, Warburg Pincus और Fireside Ventures सहित प्रमुख निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. अपनी मजबूत बाजार उपस्थिति और निवेशकों के सहयोग के कारण, boAt के आईपीओ में संस्थागत और खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल सकती है.

DRHP फाइलिंग से boAt को अपनी फाइनेंशियल और वैल्यूएशन डिटेल्स को फाइनलाइज करने की अनुमति मिलेगी, इससे पहले कि वे सार्वजनिक की जाएं. यह एक ऐसा कदम है जिसे मार्केट टाइमिंग और रेगुलेटरी अप्रूवल्स को ध्यान में रखते हुए तेजी से अपनाया जा रहा है.