TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Emerald Tyre Manufacturers IPO: GMP दे रहा बंपर लिस्टिंग के संकेत, निवेश करने से पहले जानें सब कुछ

Emerald Tyre Manufacturers का IPO आज, यानी 5 दिसंबर से खुल रहा है. लिस्ट होने से पहले की कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं. आइए आपको इस आईपीओ से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं.

आज से Emerald Tyre Manufacturers का आईपीओ खुल रहा है. Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Emerald Tyre Manufacturers का IPO आज, यानी 5 दिसंबर से खुल रहा है. लिस्ट होने से पहले की कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचा रहे हैं. GMP लगातार बढ़ता जा रहा है. निवेशक इसमें IPO में 9 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे. कंपनी के शेयर 12 दिसंबर को NSE, SME पर लिस्ट होंगे. आइए आपको इस IPO के विस्तार से बताते हैं.

क्या चल रहा GMP?

कंपनी के शेयर लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में धूम मचा रहे हैं. GMP में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज, 4 दिसंबर की तारीख तक 78.95 फीसदी यानी 75 रुपये जा पहुंचा है. 3 तारीख को यह 50 रुपये था. अगर इस लिहाज से लेटेस्ट GMP को ध्यान में रखकर देखें तो इसकी लिस्टिंग 170 रुपये के भाव पर हो सकती है. ये अनुमान है. जरुरी नहीं ऐसा ही होता नजर आए.

IPO से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

फेस वैल्यू10 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज1200 शेयर
इश्यू साइजRs.49.26 करोड़
ऑफर फॉर सेल ( OFS )1,99,200 शेयर
फ्रेश इश्यूRs.47.37 करोड़
रजिस्ट्रारLink Intime India Private Ltd.

प्राइस बैंड और मिनिमम इनवेस्टमेंट

इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 90 रुपये से 95 रुपये रखा गया है. छोटे निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 1,200 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर निवेशक 95 रुपये के भाव से एक लॉट के लिए अप्लाई करते हैं तो इसके लिए 1,14,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे.

कंपनी का फाइनेंशियल

पीरियड31 जुलाई 202431 मार्च 202431 मार्च 2023
टोटल एसेट18,190.2917,393.6014,976.86
कुल रेवेन्यू6,492.7517,196.8416,798.10
प्रॉफिट आफ्टर टैक्स413.641,214.32892.85
नेट वर्थ5,813.805,397.593,698.84
कुल देनदारियां8,750.188,718.288,466.40
नोट-ऊपर दिए आंकडे़ लाख रुपये में हैं.


इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy Vs Inox Wind: कौन है बेस्ट, कहां बनेगा पैसा!

कितना हिस्सा किसके लिए रिजर्व?

इस आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा संस्थागत निवेशकों के लिए है वहीं, कंपनी ने इश्यू का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है. वहीं 15 फीसदी हिस्सा NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ) के लिए रखा गया है.

क्या करती है कंपनी?

Emerald Tyre Manufacturers लिमिटेड की स्थापना 2002 में हुई थी. कंपनी मैन्युफैक्चरर्स टायरों की एक विस्तृत रेंज पेश करती है. साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई से लेकर सर्विसिंग तक की सेवाएं देती हैं.

Disclaimer: इस खबर में GMP संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.