IPO मार्केट में हलचल, एक ही हफ्ते में 5 IPO पर निवेशकों की नजर; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
IPO बाजार में इस समय निवेशकों की दिलचस्पी देखने को मिल रही है. मौजूदा सप्ताह में पांच IPO ने बाजार का ध्यान खींचा है, जहां ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP से लिस्टिंग के शुरुआती संकेत मिल रहे हैं. कुछ IPO में निगेटिव GMP ने सतर्कता बढ़ाई है, जबकि कुछ में सीमित मजबूती देखने को मिली है.
IPO GMP: IPO बाजार में इन दिनों हलचल देखने को मिल रही है. भले ही साल 2026 को लेकर विश्लेषक IPO बाजार के प्रति सतर्क रुख अपनाए हुए हैं, लेकिन मौजूदा सप्ताह में पांच ऐसे IPO हैं, जिन पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है. इन पांच IPO में Clean Max Enviro Energy Solutions IPO, Shree Ram Twistex IPO, Omnitech Engineering IPO, PNGS Reva Diamond Jewellery IPO और Gaudium IVF & Women Health IPO शामिल हैं. आइए जानते हैं कि इन पांचों IPO के GMP क्या संकेत दे रहे हैं.
Clean Max Enviro Energy Solutions IPO
investorgain के मुताबिक, Clean Max Enviro Energy Solutions IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP फिलहाल माइनस 12 रुपये पर है. GMP के आधार पर 1053 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले इसकी लिस्टिंग 1048 रुपये के आसपास हो सकती है. इस IPO का सब्सक्रिप्शन आज यानि 25 फरवरी को बंद हुआ है.
Shree Ram Twistex IPO
Shree Ram Twistex IPO का GMP माइनस 5 रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में यह अपने 104 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 99 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. इस IPO का सब्सक्रिप्शन भी आज बंद हुआ है.
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO
इस IPO का GMP माइनस 4 रुपये है. GMP के अनुसार, यह 386 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 382 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 24 फरवरी को खुला था और 26 फरवरी तक इसमें निवेश किया जा सकता है.
Omnitech Engineering IPO
Omnitech Engineering IPO का GMP 4 रुपये है. GMP के मुताबिक, यह 227 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 231 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह IPO 25 फरवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और इसमें 27 फरवरी तक निवेश करने का मौका मिलेगा.
Gaudium IVF & Women Health IPO
Gaudium IVF & Women Health IPO का GMP फिलहाल माइनस 2 रुपये है. GMP के अनुसार, यह 79 रुपये के प्राइस बैंड के मुकाबले 77 रुपये पर लिस्ट हो सकता है. यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 20 फरवरी को खुला था और 24 फरवरी को बंद हुआ है. इसकी लिस्टिंग 27 फरवरी को होने वाली है.
यह भी पढ़ें: रडार से लेकर सॉफ्टवेयर तक, BEL को मिले 733 करोड़ रुपये के बड़े डिफेंस ऑर्डर; 2% तक उछला शेयर
डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
