FY26 के इन IPO ने किया पैसा डबल,100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न, जानें किन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल
वित्त वर्ष 2025-26 में कई मेनबोर्ड आईपीओ ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. एथर एनर्जी, आदित्य इन्फोटेक और बेलराइज इंडस्ट्रीज जैसे शेयर इश्यू प्राइस से 100 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं. कुछ अन्य कंपनियों ने भी 50 से 80 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है. मजबूत तिमाही नतीजों और ग्रोथ की उम्मीदों ने इन शेयरों को सपोर्ट किया है.
FY26 IPOs: वित्त वर्ष 2025-26 IPO मार्केट के लिए काफी शानदार रहा है. इस दौरान कई मेनबोर्ड IPO ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि तीन कंपनियों के शेयर इश्यू प्राइस से 100 फीसदी से ज्यादा ऊपर कारोबार कर रहे हैं. एथर एनर्जी, आदित्य इन्फोटेक और बेलराइज इंडस्ट्रीज जैसे नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. इन कंपनियों ने लिस्टिंग के बाद मजबूत प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में निवेशकों के बीच इन शेयरों को लेकर उत्साह बना हुआ है.
100 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली एथर एनर्जी के शेयर इश्यू प्राइस 321 रुपये से बढ़कर 718 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं. इस तरह निवेशकों को 123 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है. कंपनी ने दिसंबर तिमाही में अपने घाटे को कम किया है. साथ ही राजस्व में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी मजबूत बनी हुई है.
निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी
आदित्य इन्फोटेक का शेयर भी इश्यू प्राइस 675 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये के पार पहुंच गया है. इस शेयर ने करीब 123 फीसदी का रिटर्न दिया है. IPO को बोली के दौरान 100 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी का मुनाफा और राजस्व दोनों में मजबूत बढ़त देखी गई है. कंपनी ने एआई आधारित वीडियो सिक्योरिटी सॉल्यूशन के लिए एक बड़ी डील भी की है.
बेलराइज इंडस्ट्रीज ने भी किया दोगुना
ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली बेलराइज इंडस्ट्रीज का शेयर इश्यू प्राइस 90 रुपये से बढ़कर करीब 185 रुपये तक पहुंच गया है. इस तरह निवेशकों को 105 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है. कंपनी ने तिमाही नतीजों में मुनाफे में करीब 28 फीसदी की बढ़त दर्ज की है. राजस्व में भी हल्की वृद्धि देखने को मिली है. कंपनी सेफ्टी क्रिटिकल सिस्टम बनाने में एक्सपर्टीज रखती है.
ये भी पढ़ें- Clean Max IPO: दूसरे दिन तक 45% ही भरा इश्यू, GMP दे रहा फ्लैट लिस्टिंग के संकेत, जानें कंपनी का धंधा
अन्य IPO ने भी दिया शानदार प्रदर्शन
बोराना वीव्स, बिलियनब्रेंस गैरेज वेंचर्स, जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग और रुबिकन रिसर्च जैसे अन्य IPO ने भी 50 से 85 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. इन कंपनियों ने लिस्टिंग के बाद लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है. निवेशकों को इन शेयरों में स्थिर बढ़त देखने को मिली है. इससे साफ है कि इस वित्त वर्ष में IPO बाजार में अच्छी संभावनाएं रहीं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Clean Max IPO: दूसरे दिन तक 45% ही भरा इश्यू, GMP दे रहा फ्लैट लिस्टिंग के संकेत, जानें कंपनी का धंधा
PNGS Reva Diamond Jewellery IPO: इश्यू को पहले दिन मिला ठीक-ठाक रिस्पॉन्स, GMP से मिल रहा इतने मुनाफे का संकेत
रिटेल निवेशकों ने इस IPO में दिखाई दिलचस्पी, कुल 7X भरा इश्यू; लेकिन आखिरी दिन GMP हुआ शून्य
