TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

LG Electronics IPO पहले दिन ही फुल सब्सक्राइब, पर गिरकर इतने रुपये पर आ गया GMP, जानें- कितना हो सकता है मुनाफा

LG Electronics India IPO Subscription Status: कोरियाई मूल की पैरेंट कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 11,607 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पब्लिक ऑफर लेकर आई है. लिस्टिंग के दिन निवेशकों को मंगलवार की जीएमपी के आधार पर 27.63 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है.

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ जीएमपी Image Credit: Getty image

LG Electronics India IPO Subscription Status: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार, 7 अक्टूबर को निवेश के लिए ओपन हुआ और पहले दिन ही फुल सब्सक्राइब हो गया. कोरियाई मूल की पैरेंट कंपनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 11,607 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पब्लिक ऑफर लेकर आई है. आईपीओ के लिए 1,080-1,140 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है. निवेशक कम से कम 13 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर 14,820 रुपये और उसके बाद मल्टीपल में निवेश करना होगा.

LG Electronics India IPO का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस पहले दिन 1.04 गुना रहा. यानी यह इश्यू पूरी तरह से पहले दिन ही सब्सक्राइब हो गया. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को पहले दिन 0.49 गुना सब्सक्राइब किया गया. नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के हिस्से को 2.31 गुना सब्सक्राइब किया गया. रिटेल के हिस्से को कुल 81 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला और कर्मचारी के लिए रिजर्व हिस्सा 1.89 गुना सब्सक्राइब हुआ.

एंकर निवेशकों से जुटाए हैं इतने करोड़

पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होने से पहले एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने 6 अक्टूबर को 149 एंकर निवेशकों से 3,474.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं. गोल्डमैन सैक्स, फिडेलिटी, ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, सिंगापुर सरकार, मॉनिटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, आईएनक्यू होल्डिंग्स, टी रो प्राइस इंटरनेशनल, श्रोडर इंटरनेशनल और पिक्टेट जैसे प्रमुख ग्लोबल नाम इस घरेलू उपकरण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता के शेयरधारक बन गए.

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का दावा है कि वह प्राइस के मामले में भारत में वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, पैनल टेलीविजन, इन्वर्टर एयर कंडीशनर और माइक्रोवेव सहित कई प्रोडक्ट रेंज में मार्केट की लीडिंग कंपनी है.

कितना है LG Electronics India IPO का GMP

इन्वेस्टरगेन के अनुसार, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मंगलवार 7 अक्टूबर को 315 रुपये पर है. 1140 रुपये के प्राइस बैंड के साथ, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस 1455 रुपये (कैपिटल प्राइस + आज का जीएमपी) है. यानी लिस्टिंग के दिन निवेशकों को इस जीएमपी के आधार पर 27.63 फीसदी का मुनाफा मिल सकता है.

GMP में कितनी गिरावट

6 अक्टूबर को LG Electronics India IPO का जीएमपी 318 रुपये था. यानी लिस्टिंग गेन के संकेत 27.89 फीसदी पर था. लेकिन मंगलवार को जीएमपी में 3 रुपये की गिरावट आई है और यह 315 रुपये पर आ गया है.

यह भी पढ़ें: अपने घर से ज्यादा भारत में इन विदेशी कंपनियों की हैसियत, न्यू इंडिया के भरोसे भर रहा खजाना

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.