TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

PhonePe IPO को लेकर बड़ा अपडेट, 13000 करोड़ से बड़ा होगा इश्यू, जानें कब दाखिल करेगी DRHP

डिजिटल पेमेंट दिग्गज PhonePe जल्द ही अपना IPO लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी लगभग 13,015 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है और अगस्त 2025 तक DRHP दाखिल कर सकती है. वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट व अन्य निवेशकों के समर्थन से फोनपे भारतीय शेयर बाजार में लिस्टिंग की ओर बढ़ रही है.

फोनपे आईपीओ Image Credit: @Money9live

PhonePe IPO Big Update: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की बड़ी कंपनी PhonePe जल्द ही शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है. अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट द्वारा समर्थित यह बेंगलुरु स्थित फिनटेक कंपनी करीब 1.5 बिलियन डॉलर (लगभग 13,015 करोड़ रुपये) जुटाने की प्लानिंग कर रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगस्त 2025 तक अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर सकती है. इस प्रक्रिया के लिए फोनपे ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन चेस और मॉर्गन स्टेनली को मर्चेंट बैंकर के रूप में चुना है.

कंपनी ने क्या कहा?

PhonePe ने फरवरी में बयान जारी कर बताया था कि वह संभावित IPO की तैयारी शुरू कर चुकी है और भारतीय शेयर बाजारों में लिस्टिंग की योजना बना रही है. कंपनी ने कहा, “यह हमारे लिए एक अहम पड़ाव है. इस साल हमारी स्थापना के 10 साल पूरे हो रहे हैं और हम करोड़ों ग्राहकों को इनोवेटिव फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस दे रहे हैं.”

भारत में हेडक्वार्टर क्यों शिफ्ट किया?

फोनपे ने दिसंबर 2022 में अपनी कानूनी स्थिति सिंगापुर से भारत स्थानांतरित कर ली थी. इसके लिए कंपनी और निवेशकों ने मिलकर भारतीय सरकार को करीब 8,000 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में अदा किए थे. कंपनी का मानना है कि एक भारतीय कंपनी के तौर पर उसे भारतीय शेयर बाजार में ही लिस्टेड होना चाहिए. इसी कड़ी में आइए एक नजर फोनपे में निवेशकों की स्थिति (मार्च 2024 तक) पर डालते हैं:

  • FIT Holdings SARL (Walmart की कंपनी): 83.91 फीसदी
  • General Atlantic Singapore: 5.14 फीसदी
  • PhonePe Singapore यूनिट: 6.7 फीसदी
  • इससे इतर, दूसरे निवेशकों में Microsoft, Ribbit Capital, Qatar Investment Authority, Tencent, Tiger Global, TVS Capital Funds शामिल हैं.

कॉम्पटीटर कंपनियों की स्थिति?

  • Paytm भारत की पहली फिनटेक कंपनी थी जिसने शेयर बाजार में एंट्री की थी. इसका शेयर मूल्य 2,150 रुपये से गिरकर अब करीब 58.92 फीसदी नीचे 880 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है.
  • Mobikwik ने दिसंबर 2024 में 279 रुपये के इश्यू प्राइस पर लिस्ट होकर 440 रुपये तक की ऊंचाई देखी थी, लेकिन फिलहाल यह 14.9 फीसदी नीचे गिरकर 236 रुपये पर ट्रेड कर रही है.