इन 3 कंपनियों को IPO के लिए SEBI से मिली हरी झंडी, ₹3,330 करोड़ तक जुटाने की तैयारी; जानें पूरी डिटेल
बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने Bonbloc Technologies, Eastman Auto and Power और Milestone Gears को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. ये कंपनियां फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल के जरिए हजारों करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं और अपने शेयर NSE-BSE पर लिस्ट करेंगी.
Sebi Approves 3 IPOs: प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है. इस सुस्ती के बीच बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने तीन कंपनियों Bonbloc Technologies, Eastman Auto and Power और Milestone Gears को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. ये कंपनियां नए शेयर जारी करने और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए पैसा जुटाएंगी और अपने शेयर National Stock Exchange of India (NSE) और BSE पर लिस्ट कराने की योजना बना रही हैं.
Bonbloc Technologies जुटाएगी 230 करोड़ रुपये
इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Bonbloc Technologies अपने आईपीओ के तहत 230 करोड़ रुपये के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी करेगी. इसके साथ ही मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल के जरिए 3 करोड़ तक शेयर बेचेंगे. इस आईपीओ में जुटाई गई रकम का उपयोग कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी, जबकि मौजूदा निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचने का मौका मिलेगा.
Eastman Auto and Power का बड़ा IPO
Eastman Auto and Power लगभग 1,800–2,000 करोड़ रुपये का बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. यह कंपनी बैटरी स्टोरेज, सोलर टेक्नोलॉजी और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम करती है. साल 2000 में शुरू हुई यह कंपनी आज घरेलू और औद्योगिक ऊर्जा जरूरतों के लिए कई तरह के सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है और भारत के ग्रीन एनर्जी और एनर्जी ट्रांजिशन सेक्टर में अपनी मजबूत मौजूदगी बना रही है.
Milestone Gears का 1,100 करोड़ रुपये का प्लान
Milestone Gears आईपीओ के जरिए करीब 1,100 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसमें 800 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा. कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार और नई परियोजनाओं के लिए करेगी.
कई उद्योगों में इस्तेमाल होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट
Milestone Gears उच्च गुणवत्ता वाले ट्रांसमिशन कंपोनेंट्स बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन मशीनरी, इलेक्ट्रिक वाहन, लोकोमोटिव और विंडमिल जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी के पास 9 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और कई भारतीय व अंतरराष्ट्रीय OEM कंपनियों के साथ इसके लंबे समय से व्यावसायिक संबंध हैं.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
