Gold-Silver Price Today 07-03-2026: मुनाफावसूली ने छीनी सोने की चमक, 5 दिनों में 2.69% लुढ़का, चांदी में भी आई ₹11000 से ज्यादा की गिरावट
2 से 6 मार्च के बीच मुनाफावसूली के दबाव में सोने की कीमत करीब ₹4,480 यानी 2.69% गिर गई, जबकि चांदी सस्ती हो गई. हालांकि हफ्ते के आखिरी दो दिनों में MCX पर सोना-चांदी में हल्की रिकवरी देखने को मिली. वैश्विक स्तर पर मिडिल ईस्ट तनाव के कारण गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल बिकवाली हावी है.
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत में जहां इन कीमती धातुओं के भाव में उछाल देखने को मिला था, वहीं बाद में इसमें गिरावट दर्ज की गई. हालांकि हफ्ते के आखिरी दो दिनों में इसमें रिकवरी दर्ज की गई. इसके बावजूद बीते 5 दिनों यानी 2 मार्च से 6 मार्च में सोने की कीमतें नीचे आई हैं. साथ ही चांदी भी सस्ती हो गई है.
बुलियन वेबसाइट के मुताबिक 2 मार्च को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 166740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी, जबकि 6 मार्च काे ये 162260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. लिहाजा 5 दिनों में इसमें करीब 2.69% यानी ₹4,480 की गिरावट आई है. वहीं 2 मार्च को चांदी का हाई 2,80,260 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था, जबकि 6 मार्च को ये 2,68,820 रुपये प्रति किलो रही. इस हिसाब से बीते 5 दिनों में चांदी लगभग 11,440 रुपये सस्ती हो गई है.

MCX पर दिखी बढ़त
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने-चांदी में बीते दो दिनों से तेजी देखने को मिली है. 6 मार्च को एमसीएक्स पर सोना 41 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 161,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी भी 284 रुपये की बढ़ते के साथ 268,569 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

मुनाफासूली हुई हावी
हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब बुलियन मार्केट में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो गया है, जिससे 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम लगातार फिसलते नजर आए. यह गिरावट हाल के तेज उछाल के बाद आई करेक्शन मानी जा रही है. लगातार गिरते दाम यह संकेत दे रहे हैं कि घरेलू बाजार में फिलहाल बिकवाली का दबाव बना हुआ है.
हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल थोड़ी अलग दिखी. गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड करीब $5,160 प्रति औंस तक पहुंच गया. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने पर नजर बनाए हुए हैं. यानी एक तरफ जहां वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव सोने को सपोर्ट दे रहा है, वहीं घरेलू बाजार में हालिया तेजी के बाद आई मुनाफावसूली के कारण कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.
दिल्ली में भी गिरे दाम
लगातार दूसरे सत्र में ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली किये जाने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये घटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि चांदी भी फिसलकर 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई.
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये या लगभग एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि चांदी भी 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई.
इन फैक्टर्स पर निगाहें
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से कीमती धातुओं को समर्थन जारी है. हालांकि, मुनाफावसूली से घरेलू बाजारों में बढ़त सीमित रही. शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उल्लेखनीय उतार-चढ़ाव देखा गया, जो मुख्य रूप से पश्चिम एशिया में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण था. अब निवेशकों की नजरें मिडिल ईस्ट तनाव के अपडेट्स और डॉलर की स्थिति पर टिकी हुई है.
Latest Stories
दुबई में सस्ता हुआ सोना, 30 डॉलर प्रति औंस तक मिल रही छूट, जानें क्या भारत के लिए फायदेमंद या नुकसान
AI स्टार्टअप्स की बढ़ती चमक के बीच एनर्जी सेक्टर की फंडिंग घट रही, क्या धीमा पड़ जाएगा क्लीन एनर्जी इनोवेशन?
ईरान युद्ध का आम आदमी पर पहला नेगेटिव असर, भारत में घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, हर शहर में बढ़े दाम, देखें पूरी लिस्ट
