SEDEMAC IPO से IIT बॉम्बे की लगेगी लॉटरी, 55 करोड़ का फायदा होने की उम्मीद, इस प्रोफेसर की होगी तगड़ी कमाई
IIT बॉम्बे से निकली कंपनी SEDEMAC के IPO से संस्थान को करीब ₹55 करोड़ का फायदा होने जा रहा है, जो किसी यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर का सबसे बड़ा IPO एग्जिट माना जा रहा है. कंपनी की शुरुआत IIT बॉम्बे के प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन ने 2007 में लैब से की थी और उनकी हिस्सेदारी की वैल्यू करोड़ों में आंकी जा रही है. ₹1,087 करोड़ का SEDEMAC IPO 4–6 मार्च तक खुला था और कंपनी के शेयर 11 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है.
SEDEMAC IPO: IIT बॉम्बे से निकली कंपनी SEDEMAC के IPO से संस्थान को करीब ₹55 करोड़ का फायदा होने वाला है. यह भारत में किसी भी यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर का अब तक का सबसे बड़ा IPO एग्जिट माना जा रहा है. इससे पहले IIT मद्रास ने Ather Energy के जरिए एग्जिट हासिल किया था, लेकिन SEDEMAC का एग्जिट उससे भी बड़ा माना जा रहा है.
खास बात यह है कि SEDEMAC भारत की पहली ऐसी कंपनी है जिसे किसी प्रोफेसर ने शुरू की और जो अब ये 11 मार्च को शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है. इस स्टार्टअप को बनाने में प्रोफेसर के साथ उनके कई छात्र भी जुड़े थे. अब कंपनी के IPO से उन्हें भी अच्छा फायदा मिलने वाला है.
कैसे हुई थी शुरुआत?
IIT बॉम्बे के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन ने 2007 में अपने लैब से SEDEMAC मैकट्रोनिक्स की शुरुआत की थी. साल 2008 में SINE (सोसाइटी फॉर इनोवेशन एंड एंटप्रिन्योरशिप) के इन्क्यूबेशन के तहत IIT बॉम्बे को 7 पर्सेंट इक्विटी बिजनेस में अलॉट की गई थी. अब जब कंपनी का IPO आ रहा है, तो IIT बॉम्बे इसमें करीब ₹27.6 करोड़ के शेयर बेचने जा रहा है. यह भारत में किसी भी यूनिवर्सिटी इनक्यूबेटर के लिए IPO के जरिए सबसे बड़ा एग्जिट है.
IPO लाने वाली दूसरी स्टार्टअप
यह IIT बॉम्बे का दूसरा ऐसा स्टार्टअप है जो IPO तक पहुंची है. इससे पहले जून 2023 में ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge का IPO आया था. उस समय IIT बॉम्बे ने IPO में करीब 1.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे, जबकि उसकी कुल हिस्सेदारी की वैल्यू लगभग 6.7 करोड़ रुपये थी.
प्रोफेसर की हिस्सेदारी ₹967 करोड़ के करीब
करीब 18 साल बाद कंपनी अब भारतीय शेयर बाजार में 11 मार्च को लिस्ट होने जा रही है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोफेसर शशिकांत सूर्यनारायणन के पास कंपनी में 16.16% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू करीब 967 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.
IPO से जुड़ी खास बातें
SEDEMAC Mechatronics का IPO एक बुक बिल्ड इश्यू है जिसका कुल आकार करीब ₹1,087.45 करोड़ है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के रूप में लाया गया है, जिसमें लगभग 0.80 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं.
इस IPO के लिए सब्सक्रिप्शन 4 मार्च 2026 से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक खुला था. इसके बाद 9 मार्च 2026 को शेयरों का अलॉटमेंट तय होने की संभावना है. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 मार्च 2026 को BSE और NSE पर होने की उम्मीद है.
प्राइस बैंड और निवेश
SEDEMAC Mechatronics IPO का प्राइस बैंड ₹1,287 से ₹1,352 प्रति शेयर तय किया गया है. इस IPO का लॉट साइज 11 शेयर रखा गया है. रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम निवेश करीब ₹14,872 है.
कर्मचारियों के लिए रिजर्व
इस इश्यू में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 8,170 शेयर रिजर्व रखे गए हैं. कर्मचारियों को ये शेयर इश्यू प्राइस से ₹128 की छूट पर दिए जाएंगे.
Latest Stories
PhonePe IPO से पहले बड़ा खुलासा, 4.7 करोड़ मर्चेंट नेटवर्क, 98% पिनकोड तक पहुंच; लेंडिंग और डिवाइस से बढ़ रही कमाई
अटक सकता है जियो का मेगा IPO, इस वजह से होगी देरी! जानें अब किस महीने में DRHP दाखिल करने की तैयारी में कंपनी
यह IPO कराएगा कमाई! SBI Securities ने कहा- लॉन्ग टर्म के लिए लगाएं पैसा; 9 मार्च को खुलेगा इश्यू
