लगने वाली है IPO की कतार, Duroflex से लेकर Hero Motors तक कई कंपनियां ला रहीं इश्यू, मिली सेबी की मंजूरी
IPO बाजार में आने वाले समय में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. कई कंपनियों को सेबी की मंजूरी मिलना इस बात का संकेत है कि निवेशकों के पास कई नए निवेश विकल्प आने वाले हैं. ऐसे में निवेश करने से पहले कंपनियों की वित्तीय स्थिति और बिजनेस मॉडल को समझना बेहद जरूरी होगा.
Upcoming IPO: शेयर बाजार में एक बार फिर IPO की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है. Axis Capital की रिपोर्ट के मुताबिक, कई कंपनियां ऐसी हैं जिन्हें बाजार नियामक सेबी से IPO लाने की मंजूरी मिल चुकी है. इन कंपनियों के पास अब कभी भी अपने पब्लिक इश्यू की तारीख घोषित करने का विकल्प है. इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जैसे मैट्रेस बनाने वाली Duroflex, Hero Motors, पानी शुद्ध करने वाली Kent RO Systems और Hero Fincorp जैसी कंपनियां. इससे साफ है कि आने वाले समय में निवेशकों को IPO के कई मौके मिल सकते हैं.
Duroflex IPO
मैट्रेस बनाने वाली कंपनी Duroflex को इसी साल फरवरी में सेबी से IPO के लिए मंजूरी मिली थी. कंपनी का यह पहला पब्लिक इश्यू होगा, जिसमें 183 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा Lighthouse India Fund III और Lighthouse India III Employees द्वारा करीब 2.26 करोड़ शेयरों की बिक्री भी की जाएगी. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल नए COCO स्टोर्स खोलने, किराया और लाइसेंस फीस, साथ ही मार्केटिंग और विज्ञापन खर्च के लिए करेगी.
Manipal Health IPO
भारत के हेल्थकेयर सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. टेमासेक के समर्थन वाली मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज ने अपना IPO लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने इसके लिए सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है. इस IPO के जरिए कंपनी करीब 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, जिससे यह हेल्थ सेक्टर के बड़े इश्यू में से एक बन सकता है. इसके अलावा प्रमोटर्स भी अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचेंगे, जिसके तहत 43,227,668 शेयर बिक्री के लिए पेश किए जाएंगे.
इस बिक्री में Imperius Healthcare Investments और Manipal Education and Medical Group India जैसे प्रमोटर्स शामिल हैं. कंपनी को TPG, Novo Holdings और Phoenix Buyer Investments जैसे बड़े वैश्विक निवेशकों का समर्थन मिला हुआ है, जिससे इस IPO को लेकर बाजार में पहले से ही सकारात्मक माहौल बना हुआ है. साथ ही कंपनी IPO से पहले 1,600 करोड़ रुपये तक का प्री-IPO प्लेसमेंट भी कर सकती है. अगर यह सफल रहता है, तो नए शेयर जारी करने का आकार थोड़ा कम हो सकता है.
Purple Style Labs IPO
Purple Style Labs, जो Pernia’s Pop-Up Shop नाम का लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म चलाती है, उसे इस साल जनवरी में सेबी से मंजूरी मिली थी. कंपनी 660 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इस पैसे का इस्तेमाल अपनी सब्सिडियरी PSL Retail में निवेश और सेल्स व मार्केटिंग को मजबूत करने के लिए किया जाएगा.
Pride Hotels का IPO
होटल चेन चलाने वाली Pride Hotels को भी जनवरी में IPO की मंजूरी मिल चुकी है. इस IPO में 260 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे, साथ ही 3.9 करोड़ से ज्यादा शेयरों की बिक्री होगी. कंपनी इस फंड का उपयोग होटल के रिनोवेशन और कुछ कर्ज चुकाने के लिए करेगी.
Orient Cables का IPO
Orient Cables को दिसंबर में सेबी से IPO की मंजूरी मिली थी. इस इश्यू का कुल साइज 700 करोड़ रुपये होगा, जिसमें 320 करोड़ रुपये के नए शेयर और 380 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी इस राशि का उपयोग मशीनरी खरीदने, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में सुधार और कुछ कर्ज चुकाने के लिए करेगी.
Milky Mist Dairy का IPO
Milky Mist Dairy Food को अक्टूबर में IPO के लिए मंजूरी मिली थी. कंपनी 1,785 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और 250 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री के लिए रखेगी. कुल मिलाकर इसका इश्यू साइज 2,035 करोड़ रुपये होगा. कंपनी का ऑर्गनाइज्ड पनीर बाजार में 17 फिसदी, साउथ इंडिया के चीज सेगमेंट में 12 फिसदी और भारत के पैकेज्ड चीज बाजार में 5 फिसदी हिस्सा है. इस फंड का उपयोग कंपनी कर्ज चुकाने और कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए करेगी.
Hero Motors का IPO
Hero Motors को सितंबर 2025 में सेबी से मंजूरी मिली थी. कंपनी 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी और 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल लाएगी. इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए उपकरण खरीदने और बिजनेस विस्तार के लिए किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्पोर्ट्स टीम का है किंग, जानें कितने पैसे में खरीदा
