Jio Blackrock Broking: अंबानी के ज्वाइंट वेंचर को SEBI की मंजूरी, Mutual fund में आजमाऐंगे हाथ
जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को SEBI से ब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. यह कंपनी जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी तरीके से स्वामित्व वाली Owned Subsidiary कंपनी है. हाल ही में, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट और जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को भी सेबी से मंजूरी मिली थी.
Jio Blackrock Broking: जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को SEBI से ब्रोकिंग बिजनेस शुरू करने की मंजूरी मिल गई है. यह कंपनी जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड की पूरी तरीके से स्वामित्व वाली Owned Subsidiary कंपनी है. जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और ब्लैकरॉक इंक. के बीच 50:50 का जॉइंट वेंचर है.
SEBI से मिली मंजूरी
जियो ब्लैकरॉक ब्रोकिंग का टारगेट भारतीय निवेशकों के लिए सस्ती, पारदर्शी और तकनीक-आधारित निवेश सेवाएं प्रदान करना है. हाल ही में, जियो ब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट और जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को भी सेबी से मंजूरी मिली थी. अब ब्रोकिंग लाइसेंस मिलने के साथ, यह जॉइंट वेंचर भारत में निवेशकों को पूरी तरह से निवेश समाधान दे सकेगा.
जियो फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक के CEO ने क्या कहा?
जियो ब्लैकरॉक इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के Managing Director और CEO मार्क पिलग्रेम ने कहा, “हमें सेबी से ब्रोकिंग के लिए मंजूरी मिलने की खुशी है. इससे हम भारत को बचत करने वाले देश से निवेश करने वाला देश बनाने में मदद करेंगे. हमारी सलाहकारी सेवाएं निवेशकों को व्यक्तिगत सुझाव देंगी.” वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के Managing Director और CEO हितेश सेठिया ने कहा, “यह हमारे लिए उत्साहजनक समय है. हमारी एसेट मैनेजमेंट शाखा नए म्यूचुअल फंड ला रही है और अब ब्रोकिंग की मंजूरी से हम डिजिटल और सुलभ निवेश समाधान देकर भारत में निवेश को आसान बनाएंगे.”
जियो फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक के बारे में..
JFSL एक कोर इनवेस्टमेंट कंपनी है. यह भारतीय रिजर्व बैंक के साथ रजिस्टर्ड है. यह जियो फाइनेंस, जियो इंश्योरेंस ब्रोकिंग, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस, जियो लीजिंग सर्विसेज, और जियो पेमेंट्स बैंक जैसी Customer-focused units के जरिए वित्तीय सेवाएं देती है. जियो फाइनेंस ऐप के माध्यम से ग्राहक कर्ज, बचत खाता, यूपीआई पेमेंट और डिजिटल बीमा जैसे कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, BlackRock का उद्देश्य लोगों को financial well-being दिलाना है. यह निवेश को आसान और सस्ता बनाता है.
ये भी पढ़े: JDIL, एशियन एनर्जी समेत इन 4 OIL कंपनियों पर रखें नजर, ऑर्डर बुक दमदार, निवेश से पहले देख लें रिटर्न
Latest Stories
SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को उधार लेने के लिए नई शर्तें कीं जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा फ्रेमवर्क; जानें- क्या है इसका मतलब
विजय केडिया की सलाह- नए इन्वेस्टर्स के लिए नहीं हैं मिड और स्मॉल कैप, इनसे बचना ही अच्छा
बाजार में उथल-पुथल के बीच MF पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, फरवरी में ₹94543 करोड़ का इनफ्लो, इन स्कीम में लगा पैसा
