JioBlackRock Flexi Cap Fund ने जनवरी में बदला पोर्टफोलियो, 10 नए शेयर में ली एंट्री, 17 से किया एग्जिट

JioBlackRock Flexi Cap Fund ने जनवरी 2026 में पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 10 शेयर जोड़े और 17 से एग्जिट लिया. फंड ने Yes Bank, Hindustan Zinc और Federal Bank में हिस्सेदारी बढ़ाई. फंड ने HDFC Bank में सबसे बड़ा निवेश बनाए रखा है. फंड का AUM ₹2,559 करोड़ और NAV ₹10.12 है.

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड. Image Credit: Money9live

Jio और BlackRock के संयुक्त फंड JioBlackRock Flexi Cap Fund ने जनवरी 2026 में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा फेरबदल किया है. इस दौरान फंड ने 10 नए शेयर जोड़े हैं और 17 शेयरों से पूरी तरह बाहर निकल गया और 58 शेयरों में अपनी होल्डिंग जस की तस रखी है. यह फ्लेक्सी-कैप स्कीम बड़ी, मिड और स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश करती है और Nifty 500 TRI को बेंचमार्क मानती है. 24 फरवरी 2026 तक फंड का NAV ₹10.12 रहा. फंड का AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) ₹2,559.53 करोड़ है. इसका एक्सपेंस रेशियो 0.50% है और इसमें कोई एग्जिट लोड नहीं है. न्यूनतम SIP और अतिरिक्त निवेश राशि ₹500 तय की गई है.

जनवरी में किन शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

जनवरी में फंड ने Hindustan Zinc के करीब 2.41 लाख शेयर खरीदे जिनकी बाजार कीमत लगभग ₹15.17 करोड़ रही. इसके अलावा 7.45 लाख शेयर The Federal Bank, 7.19 लाख शेयर Mangalore Refinery and Petrochemicals और 2.42 लाख शेयर RattanIndia Enterprises के खरीदे गए.

फंड ने सबसे ज्यादा खरीदारी Yes Bank में की जहां 36.60 लाख शेयर जोड़े गए और कुल होल्डिंग 12.16 लाख से बढ़कर 48.77 लाख शेयर हो गई. वहीं, ITC में 11.28 लाख और Eternal में 9.24 लाख शेयर जोड़े गए.

किन शेयरों से लिया एग्जिट

फंड ने 17 कंपनियों से पूरी तरह एग्जिट लिया. इसमें L&T Finance, Asian Paints, Maruti Suzuki India, LTIMindtree, CarTrade, Honasa Consumer और Vardhman Textiles शामिल हैं. L&T Finance के 6.72 लाख शेयर, National Fertilizers के 1.29 लाख शेयर और Capri Global Capital के 89,403 शेयर बेचे गए. फंड ने Maruti Suzuki के 882 शेयर बेचकर पूरी तरह एग्जिट किया.

पोर्टफोलियो का ओवरव्यू

जनवरी के अंत तक फंड के पोर्टफोलियो में कुल 125 शेयर रहे जो पिछले महीने 132 थे. फंड का सबसे ज्यादा निवेश HDFC Bank में करीब 8.8% रहा. इसके बाद ICICI Bank (6.17%) और Bharti Airtel (4.15%) का स्थान रहा. फंड का ज्यादातर निवेश लार्जकैप कंपनियों में है, जबकि मिड और स्मॉलकैप में भी संतुलित हिस्सेदारी रखी गई है.

इसे भी पढ़ें: JioBlackRock Mutual Fund लॉन्च करेगा लार्जकैप फंड, सेबी से मंजूरी; जानें- कितने रुपये से शुरू कर सकेंगे निवेश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.