₹60,000 करोड़ क्लब में पहुंचे 9 इक्विटी फंड, Parag Parikh Flexi Cap बना नंबर 1, जानें दूसरे-तीसरे पोजिशन पर कौन?

HDFC Balanced Advantage Fund का AUM 98,457 करोड़ रुपये, HDFC Flexi Cap Fund का 91,334 करोड़ रुपये और HDFC Mid Cap Fund का 85,357 करोड़ रुपये रहा. ये तीनों फंड्स इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में हैं. SBI Equity Hybrid Fund का AUM 76,291 करोड़ रुपये रहा, जो फरवरी के 82,317 करोड़ रुपये से कम है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: Getty image

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा म्यूचुअल फंड्स पर बना हुआ है. इसी का असर है कि 31 मार्च 2026 तक 9 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 60,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. बड़े AUM वाले फंड्स को आम तौर पर निवेशकों की पहली पसंद माना जाता है. HDFC Balanced Advantage Fund, HDFC Flexi Cap Fund और HDFC Mid Cap Fund ये तीनों फंड्स इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में हैं.

Parag Parikh Flexi Cap Fund टॉप पर

Parag Parikh Flexi Cap Fund इस लिस्ट में सबसे ऊपर बना हुआ है. यह देश का सबसे बड़ा एक्टिव और फ्लेक्सी कैप फंड है, जिसका AUM 31 मार्च 2026 तक 1.28 लाख करोड़ रुपये रहा. हालांकि फरवरी में यह 1.34 लाख करोड़ रुपये था, यानी इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई है.

HDFC Mutual Fund के तीन फंड शामिल

HDFC Balanced Advantage Fund का AUM 98,457 करोड़ रुपये, HDFC Flexi Cap Fund का 91,334 करोड़ रुपये और HDFC Mid Cap Fund का 85,357 करोड़ रुपये रहा. ये तीनों फंड्स इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में हैं.

इसे भी पढ़ें- HDFC Flexi Cap vs PPFAS Flexi Cap: निवेशकों के लिए कौन सा फंड बेहतर? यहां देखें पूरी डिटेल

अन्य बड़े फंड्स की स्थिति

  • SBI Equity Hybrid Fund का AUM 76,291 करोड़ रुपये रहा, जो फरवरी के 82,317 करोड़ रुपये से कम है.
  • ICICI Pru Large Cap Fund का AUM 69,947 करोड़ रुपये रहा, जो पहले 77,451 करोड़ रुपये था.
  • Kotak Arbitrage Fund का AUM 67,116 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि फरवरी में यह 71,264 करोड़ रुपये था.
  • ICICI Pru Balanced Advantage Fund का AUM 66,397 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले महीने 71,150 करोड़ रुपये था.
  • वहीं Nippon India Small Cap Fund, जो स्मॉल कैप कैटेगरी का सबसे बड़ा फंड है, उसका AUM 61,808 करोड़ रुपये रहा, जो फरवरी के 67,641 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है.

इसे भी पढ़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.