PPFAS ने से लॉन्च किए 2 नए पैसिव फंड, सीधे US मार्केट में निवेश का मौका, जानें कितना है मिनिमम इंवेस्टमेंट?

ये फंड रेजिडेंट भारतीय व्यक्तियों के साथ-साथ कंपनियों, LLP और पार्टनरशिप फर्म जैसे पात्र निवेशकों के लिए बनाए गए हैं, जो इंटरनेशनल डाइवर्सिफिकेशन चाहते हैं और डॉलर-बेस्ड निवेश करना चाहते हैं. GIFT City के जरिए निवेश करने का फायदा यह है कि निवेशकों को खुद विदेशी अकाउंट संभालने की जरूरत नहीं होगी.

US मार्केट में निवेश का मौका! Image Credit: Canva

PPFAS Alternate Asset Managers IFSC Private यानी PPFAS GIFT ने GIFT City से दो नए आउटबाउंड पैसिव रिटेल फंड लॉन्च किए हैं. ये हैं Parag Parikh IFSC S&P 500 Fund of Fund और Parag Parikh IFSC Nasdaq 100 Fund of Fund. दोनों स्कीम का NFO अभी खुला है और 16 मार्च तक निवेश के लिए खुला रहेगा. इन फंड्स के जरिए भारतीय निवेशक बिना विदेशी ब्रोकरेज अकाउंट खोले सीधे अमेरिकी शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे.

किन इंडेक्स में होगा निवेश

Parag Parikh IFSC S&P 500 Fund of Fund का मकसद S&P 500 इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करना है. इस इंडेक्स में अमेरिका की करीब 500 बड़ी लिस्टेड कंपनियां शामिल हैं. वहीं Parag Parikh IFSC Nasdaq 100 Fund of Fund Nasdaq 100 इंडेक्स को ट्रैक करेगा, जिसमें Nasdaq स्टॉक मार्केट में लिस्टेड 100 बड़ी गैर वित्तीय कंपनियां शामिल हैं. इसमें टेक्नोलॉजी और इनोवेशन आधारित कंपनियों का दबदबा रहता है. दोनों फंड मुख्य रूप से ऐसे ETF और UCITS में निवेश करेंगे जो इन इंडेक्स को ट्रैक करते हैं.

निवेश और खर्च से जुड़ी खास बातें

इन फंड्स की बेस करेंसी USD होगी. न्यूनतम निवेश 5000 USD रखा गया है और उसके बाद हर बार 500 USD का टॉप-अप किया जा सकता है. टोटल एक्सपेंस रेशियो भी कम रखा गया है. डायरेक्ट प्लान में 0.30 प्रतिशत और रेगुलर प्लान में 0.60 प्रतिशत का खर्च होगा, जिससे ज्यादा पैसा वास्तविक निवेश में लगेगा. रिडेम्प्शन के नियम के तहत 2 साल से कम होल्डिंग पर लॉन्ग टर्म पोस्ट टैक्स NAV और 2 साल से ज्यादा होल्डिंग पर शॉर्ट टर्म पोस्ट टैक्स NAV लागू होगा.

किन निवेशकों के लिए बेहतर

ये फंड रेजिडेंट भारतीय व्यक्तियों के साथ-साथ कंपनियों, LLP और पार्टनरशिप फर्म जैसे पात्र निवेशकों के लिए बनाए गए हैं, जो इंटरनेशनल डाइवर्सिफिकेशन चाहते हैं और डॉलर-बेस्ड निवेश करना चाहते हैं. GIFT City के जरिए निवेश करने का फायदा यह है कि निवेशकों को खुद विदेशी अकाउंट संभालने की जरूरत नहीं होगी. फॉरेक्स और ट्रांजैक्शन लागत को फंड स्तर पर मैनेज किया जाएगा और टैक्स व रिपोर्टिंग का स्ट्रक्चर भी स्पष्ट रहेगा.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.