24 फरवरी को Bharti Airtel, BPCL, Lupin समेत इन शेयरों पर होगी नजर, खबरों के चलते दिखेगी हलचल!

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बाजार के साथ-साथ कई शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहने वाली हैं. निफ्टी 25700 के ऊपर टिके रहने से बाजार का मूड फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है. 24 फरवरी के कारोबार में कुछ खास शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

स्टॉक्स इन फोकस Image Credit: freepik

Stocks to Watch: भारतीय शेयर बाजार ने 23 फरवरी को मजबूती के साथ कारोबार खत्म किया. सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83294.66 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 141.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 25713 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी 25700 के ऊपर टिके रहने से बाजार का मूड फिलहाल पॉजिटिव नजर आ रहा है. मंगलवार 24 फरवरी के कारोबार में कुछ खास शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं.

Lupin

दवा कंपनी Lupin को यूरोपीय आयोग से उसके बायोसिमिलर रैनिबिजुमैब Ranluspec के लिए मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी वायल और प्री फिल्ड सिरिंज दोनों फॉर्म में मिली है. इससे कंपनी के यूरोप कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

BPCL

सरकारी तेल कंपनी BPCL को कोच्चि सेंट्रल टैक्स और सेंट्रल एक्साइज कमिश्नर से 1816.65 करोड़ रुपये की एक्साइज डिमांड का आदेश मिला है. कंपनी ने कहा है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी. टैक्स से जुड़ी यह खबर शेयर पर असर डाल सकती है.

Bharti Airtel

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपनी NBFC इकाई Airtel Money Limited में आने वाले कुछ सालों में 20000 करोड़ रुपये तक की पूंजी लगाने की योजना बनाई है. इससे कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है.

Patel Engineering

Patel Engineering को एक ज्वाइंट वेंचर के जरिए महाराष्ट्र कृष्णा वैली डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से 133.25 करोड़ रुपये का सिंचाई प्रोजेक्ट मिला है. इस कॉन्ट्रैक्ट में कंपनी की हिस्सेदारी 67.96 करोड़ रुपये की है. इंफ्रा सेक्टर के इस स्टॉक पर नजर रहेगी.

HFCL

टेक्नोलॉजी कंपनी HFCL ने दूरसंचार विभाग द्वारा फंडेड एक रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए कंसोर्टियम जॉइन किया है. यह प्रोजेक्ट IIT दिल्ली की अगुवाई में अगली पीढ़ी के कम्युनिकेशन नेटवर्क के लिए होलो कोर फाइबर टेक्नोलॉजी विकसित करने पर केंद्रित है.

Waaree Energies

Waaree Energies को एक घरेलू सोलर पावर डेवलपर और इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर से 500 मेगावाट सोलर मॉड्यूल सप्लाई का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी की ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा.

Signpost India Ltd

डिजिटल आउट ऑफ होम मीडिया कंपनी Signpost India Ltd को कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से 450 करोड़ रुपये के 10 साल के करार के तहत कोलकाता स्ट्रीटस्केप रेनैसां प्रोजेक्ट में एक्सक्लूसिव आउटडोर एडवरटाइजिंग राइट्स मिले हैं.

Pace Digitek Ltd

Pace Digitek की सब्सिडियरी कंपनी Lineage Power Private Ltd को Reliance Industries से 1587.10 मिलियन रुपये यानी करीब 158.71 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर लिथियम आयन बैटरी पैक की सप्लाई से जुड़ा है.

Chalet Hotels Limited

Chalet Hotels ने हैदराबाद में 330 कमरों का लग्जरी होटल और करीब 36255 वर्ग फुट कमर्शियल व रिटेल स्पेस विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है. इस प्रोजेक्ट पर करीब 632.8 करोड़ रुपये का निवेश होगा.

इसे भी पढ़ें- गोली की रफ्तार से भागा ये AI स्टॉक! FII ने बढ़ाई होल्डिंग, भाव ₹25 से कम, रखें शेयरों पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.