इन 15 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 9 महीनों में दिया 20% से अधिक रिटर्न, आपने किसी में लगाया है पैसा, देखें लिस्ट
पिछले 9 महीनों में 15 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने 20% से ज्यादा रिटर्न दिया है. टॉप पर मिडकैप फंड्स रहे—Mirae Asset Midcap और Invesco India Midcap ने 24% से अधिक रिटर्न दिए. कुल 281 फंड्स में बाकी फंड्स का रिटर्न 2% से 19.9% के बीच रहा. आइये टॉप 15 फंड की पूरी लिस्ट देखते हैं.
बदलते जमाने के साथ-साथ भारतीय निवेशकों के निवेश का पैर्टन भी बदल रहा है. लोग अब कम रिस्क लेकर बेहतर रिटर्न वाले स्कीम पर पैसा लगा रहे हैं. ऐसे में म्यूचुअल फंड में निवेश भारतीयों का पसंदीदा निवेश इंस्ट्रूमेंट बनता जा रहा है. पिछले 9 महीनों में ही इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. हम आपको ऐसे ही 15 फंड्स के बारे में बता रहे है जिसने इस अवधि में 20% से अधिक का रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि टॉप पर मिडकैप और स्मॉलकैप कैटेगरी का दबदबा रहा. निवेशकों के लिए ये रिटर्न इस बात का संकेत हैं कि इक्विटी में लगातार निवेश करने पर लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ मिलने की संभावना रहती है. क्या आपने इनमें से किसी फंड में निवेश किया है? आइये पूरी लिस्ट देखते हैं.
9 महीने में 20% से अधिक रिटर्न देने वाले टॉप-15 फंड
| क्रमांक | फंड का नाम | रिटर्न (20 Nov तक) |
|---|---|---|
| 1 | Mirae Asset Midcap Fund | 24.58% |
| 2 | Invesco India Midcap Fund | 24.50% |
| 3 | Motilal Oswal Large & Midcap Fund | 23.92 |
| 4 | WOC Mid Cap Fund | 23.60 |
| 5 | Helios Large & Mid Cap Fund | 23.57 |
| 6 | TRUSTMF Small Cap Fund | 23.23 |
| 7 | Mirae Asset Small Cap Fund | 23.23 |
| 8 | HSBC Midcap Fund | 23.07 |
| 9 | ICICI Prudential Midcap Fund | 22.91 |
| 10 | Helios Flexi Cap Fund | 22.13 |
| 11 | Groww Multicap Fund | 21.79 |
| 12 | Invesco India Large & Midcap Fund | 20.87 |
| 13 | ICICI Prudential Focused Equity Fund | 20.83 |
| 14 | WOC Multi Cap Fund | 20.65 |
| 15 | Union Small Cap Fund | 20.43 |
कुछ अन्य जानकारियां
- कुल 281 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में से सिर्फ 17 फंड्स ने 20% से ज्यादा रिटर्न दिया है.
- मिडकैप कैटेगरी ने टॉप पर कब्जा जमाया है. पहले दो स्थान मिडकैप फंड्स रहे हैं.
- Mirae Asset Midcap Fund और Invesco India Midcap Fund ने 24% से अधिक रिटर्न दिया.
- स्मॉलकैप फंड्स ने भी 23% तक का रिटर्न दिया, जिसमें TRUSTMF Small Cap और Mirae Asset Small Cap शामिल हैं.
- कई बड़े AMC के फ्लेक्सीकैप और मल्टीकैप फंड्स भी 20% से ऊपर रहे.
- बाकी 264 फंड्स का रिटर्न 2% से 19.90% के बीच रहा, जिससे बाजार में व्यापक स्थिरता का संकेत मिलता है.
इसे भी पढ़ें: 200 रु डेली लगाकर बन जाएगा 20 लाख का फंड, जानें कितना लगेगा टाइम, मिल सकता है 11 लाख का फायदा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
क्या आप भी Active और Passive Funds में कन्फ्यूज हैं? जान लीजिए किसकी क्या है खासियत
Gold vs SIP: शादी के लिए चाहिए 30 लाख रुपया का फंड, जानें कहां मिल सकता है ज्यादा रिटर्न
2 साल में 15% रिटर्न! Helios Flexi Cap Fund ने कैटेगरी एवरेज और BSE 500 TRI बेंचमार्क दोनों को छोड़ा पीछे
JioBlackRock Liquid vs JioBlackRock Nifty Fund: कहां बनेगा ज्यादा पैसा, रिस्क से लेकर रिटर्न में कौन बेहतर, जानें खासियत
