AMC स्टॉक्स में छुपा कंपाउंडिंग का खेल! 52% प्रॉफिट से सेक्टर में मचा धमाल, क्या बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर?

AMC अब सिर्फ बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर बिजनेस नहीं रह गई हैं. पहले इनकी कमाई शेयर बाजार की चाल पर ज्यादा निर्भर होती थी, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आ रहा है. SIP यानी Systematic Investment Plan के बढ़ते चलन, इक्विटी निवेश में तेजी और नए प्रोडक्ट्स के आने से यह सेक्टर मजबूत होता दिख रहा है.

Asset Management Company: Image Credit: Canva/Money9 live

Asset Management Company: भारत में म्यूचुअल फंड कंपनियां यानी AMC अब सिर्फ बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर बिजनेस नहीं रह गई हैं. पहले इनकी कमाई शेयर बाजार की चाल पर ज्यादा निर्भर होती थी, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव आ रहा है. SIP यानी Systematic Investment Plan के बढ़ते चलन, इक्विटी निवेश में तेजी और नए प्रोडक्ट्स के आने से यह सेक्टर मजबूत होता दिख रहा है.

इसी वजह से निवेशकों की नजर अब HDFC Asset Management Company, ICICI Prudential Asset Management और Nippon India Asset Management जैसी कंपनियों पर है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कंपनियां अब लंबी अवधि में कंपाउंडर स्टॉक्स बन सकती हैं, यानी धीरे-धीरे लगातार रिटर्न देने वाली.

SIP से आ रही मजबूती

AMC सेक्टर में सबसे बड़ा बदलाव SIP से आया है. पहले जहां हर महीने SIP में करीब 8,500 करोड़ रुपये आते थे, अब यह बढ़कर 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. इससे कंपनियों को लगातार पैसा मिलता रहता है. इससे उनकी कमाई ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद हो गई है.

Top 5 AMC (सबसे ज्यादा इक्विटी निवेश वाले फंड हाउस)

फंड हाउसइक्विटी फंड का हिस्सा (%)
DSP AMC62.9%
HDFC Asset Management Company60.8%
Axis AMC58.9%
ICICI Prudential Asset Management55.8%
Kotak Mahindra AMC48.8%
सोर्स: ICICI AMC RHP

इक्विटी निवेश से बढ़ रहा मुनाफा

अब म्यूचुअल फंड का बड़ा हिस्सा इक्विटी में निवेश हो रहा है. इक्विटी फंड पर फीस ज्यादा मिलती है, जिससे कंपनियों की कमाई बढ़ती है. करीब 60% SIP पैसा भी इक्विटी फंड में जा रहा है, जिससे AMC की इनकम और मजबूत हो रही है

AMC कंपनियों का खर्च ज्यादा नहीं बढ़ता, लेकिन जैसे-जैसे निवेश बढ़ता है, कमाई तेजी से बढ़ती है. इसे ऑपरेटिंग लीवरेज कहा जाता है. यानी कम खर्च में ज्यादा मुनाफा. इससे कंपनियों का ROE और कैश फ्लो बेहतर होता है.

AMC कंपनियों की 5 साल की ग्रोथ

कंपनी5 साल की सेल्स ग्रोथ (%)5 साल की प्रॉफिट ग्रोथ (%)
ICICI Prudential Asset Management21%22%
HDFC Asset Management Company13%17%
Nippon India Asset Management16%25%
Aditya Birla Sun Life AMC10%13%
Canara Robeco Asset Management33%52%
UTI Asset Management12%16%

नए प्रोडक्ट्स से मिल रहा ग्रोथ

AMC कंपनियां अब नए प्रोडक्ट्स ला रही हैं, जिससे नए निवेशक जुड़ रहे हैं. इंडेक्स फंड और ETF तेजी से बढ़ रहे हैं
मल्टी-एसेट और हाइब्रिड फंड निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं. SIF जैसे नए प्रोडक्ट्स अमीर निवेशकों को टारगेट कर रहे हैं इसके अलावा GIFT सिटी के जरिए ग्लोबल फंड्स भी लॉन्च किए जा रहे हैं.

निवेशकों के लिए क्या मतलब

अब AMC कंपनियों की कमाई सिर्फ बाजार पर निर्भर नहीं रही. SIP, नए प्रोडक्ट्स और इक्विटी निवेश से इनकी ग्रोथ ज्यादा स्थिर और लंबी अवधि की हो गई है. हालांकि कुछ जोखिम भी हैं. अगर कम फीस वाले फंड ज्यादा बढ़े, तो कमाई पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा SEBI के नियम भी फीस को सीमित करते हैं.

AMC का नामP/E3-yr Median P/E
HDFC AMC41.341.2
ICICI AMC51.1
Nippon India46.534.2
Aditya AMC29.421.9
Canara Robeco AMC29.329.5
UTI AMC19.121.3
सोर्स: Screener

इसे भी पढ़ें- Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.