DA एरियर पर बड़ा सवाल! क्या मर्ज्ड बेसिक पर होगा कैलकुलेशन? जानें क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड?
सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ता यानी DA में 2% की बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में DA का हिसाब कैसे होगा. खासकर जनवरी 2026 से लेकर नए वेतन आयोग लागू होने तक का समय सबसे अहम माना जा रहा है.

DA Arrears: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ता यानी DA में 2% की बढ़ोतरी की है, लेकिन इसके साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में DA का हिसाब कैसे होगा. खासकर जनवरी 2026 से लेकर नए वेतन आयोग लागू होने तक का समय सबसे अहम माना जा रहा है. कर्मचारियों के मन में सवाल है कि क्या इस दौरान मिलने वाला DA पुराने बेसिक सैलरी पर ही मिलेगा या फिर बाद में इसे नए बेसिक में जोड़कर एरियर दिया जाएगा.
8वां वेतन आयोग कब लागू होगा
8वां वेतन आयोग अपनी रिपोर्ट 2027 के बीच तक दे सकता है. सरकार इसे लागू करने में 6 से 8 महीने का समय ले सकती है. इस हिसाब से नया वेतन ढांचा 2028 की शुरुआत में लागू हो सकता है. जनवरी 2026 से लेकर 2028 तक कर्मचारियों को DA मिलता रहेगा.
DA मर्ज होने का मतलब क्या है
जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तो पुराना DA बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जाता है. इसके बाद DA फिर से 0% से शुरू होता है. यही नया बेसिक आगे की सैलरी तय करता है.
दो तरीके से हो सकता है हिसाब
| पहला तरीका DA को 2028 में ही बेसिक में जोड़ा जाए. इसमें कर्मचारियों को सिर्फ सामान्य DA मिलेगा, कोई अतिरिक्त एरियर नहीं. |
| दूसरा तरीका DA को जनवरी 2026 से ही बेसिक में जोड़कर हिसाब किया जाए. इससे कर्मचारियों को ज्यादा DA मिलेगा. और बाद में उन्हें एरियर भी मिल सकता है. |
कितना मिल सकता है फायदा और क्या कहता है पिछला रिकॉर्ड
अगर दूसरा तरीका अपनाया गया तो एक लेवल-1 कर्मचारी को करीब ₹5,000 से ज्यादा का एरियर मिल सकता है. उच्च स्तर के कर्मचारियों के लिए यह रकम और ज्यादा हो सकती है. 5वें, 6ठे और 7वें वेतन आयोग में भी DA को पुराने समय से जोड़कर एरियर दिया गया था. इससे संकेत मिलता है कि इस बार भी ऐसा हो सकता है. कर्मचारियों को DA मिलता रहेगा. लेकिन असली फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार DA को कब और कैसे बेसिक सैलरी में जोड़ती है.
यह भी पढ़ें: 1 के बदले मिलेंगे 6 फ्री शेयर, बोनस के साथ डिविडेंड दे रही यह कंपनी, 5 साल में 6038% रिटर्न; भाव ₹21 से भी कम