8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3 होने पर लेवल-1 से लेवल-18 तक कितनी बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना होगा न्यूनतम वेतन

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3 लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है. लेवल-1 की न्यूनतम सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000 और लेवल-18 की अधिकतम सैलरी ₹2.5 लाख से बढ़कर ₹8.12 लाख तक पहुंच सकती है. आइए जानते हैं कि कितनी सैलरी बढ़ेगी.

8वां वेतन आयोग Image Credit: ChatGPT

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन व भत्तों की समीक्षा के लिए 8वां वेतन आयोग (8th CPC) अपना काम शुरू कर चुका है. इस बीच कर्मचारियों के संगठनों की ओर से फिटमेंट फैक्टर 3 या उससे अधिक रखने की मांग तेज हो गई है. अगर यह मांग मान ली जाती है, तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) के प्रस्ताव के मुताबिक, न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000 हो सकता है, जबकि अधिकतम वेतन ₹8.12 लाख तक पहुंचने की संभावना है.

क्या है पूरा प्रस्ताव?

फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने सुझाव दिया है कि 7वें वेतन आयोग की पे मैट्रिक्स प्रणाली को जारी रखा जाए, लेकिन उसमें कुछ जरूरी बदलाव किए जाएं.

FNPO का मानना है कि मौजूदा सिस्टम:

  • वेतन संरचना को सरल बनाता है
  • सैलरी तय करने में पारदर्शिता लाता है
  • विवाद और असमानता को कम करता है

हालांकि, ऑर्गनाइजेशन ने एंट्री लेवल सैलरी, सालाना बढ़ोतरी और लेवल के बीच अंतर को सुधारने की जरूरत बताई है.

सैलरी में कितना होगा बदलाव?

प्रस्ताव के अनुसार:

  • लेवल-1 की न्यूनतम सैलरी – ₹18,000 से बढ़कर ₹54,000
  • लेवल-18 (कैबिनेट सेक्रेटरी) – ₹2.5 लाख से बढ़कर ₹8,12,500

इसके अलावा सभी स्तरों पर 5% सालाना इंक्रीमेंट का सुझाव भी दिया गया है.

7वें और प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग का तुलना (Pay Matrix)

लेवलकैटेगरी7th CPC सैलरी (₹)फिटमेंट फैक्टरप्रस्तावित 8th CPC सैलरी (₹)
Level 1ग्रुप C एंट्री18,000354,000
Level 219,900359,700
Level 321,700365,100
Level 425,500376,500
Level 529,200387,600
Level 6ग्रुप B एंट्री35,4003.051,08,000
Level 744,9003.051,37,000
Level 847,6003.051,45,200
Level 953,1003.051,62,000
Level 10ग्रुप A एंट्री56,1003.11,74,000
Level 1167,7003.12,09,900
Level 1278,8003.12,44,300
Level 131,18,5003.053,61,500
Level 13A1,31,1003.053,99,900
Level 141,44,2003.154,54,300
Level 15HAG1,82,2003.155,74,000
Level 16HAG+2,05,4003.26,57,300
Level 17Apex2,25,0003.257,31,300
Level 18कैबिनेट सेक्रेटरी2,50,0003.258,12,500

अभी सिर्फ प्रस्ताव, फैसला बाकी

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सिर्फ कर्मचारियों के एक संगठन का सुझाव है. 8वां वेतन आयोग अभी शुरुआती चरण में है और अंतिम सिफारिश आने में करीब 18 महीने का समय लग सकता है. अंतिम फैसला आने के बाद ही यह तय होगा कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना बदलाव होगा.

इसे भी पढ़ें: सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी, FD पर मिल रहा 7.9 फीसदी तक ब्याज, निवेश से पहले जान लें TDS के नियम