PF क्लेम की झंझट होगी खत्म, EPFO ला रहा फास्ट UPI निकासी सिस्टम; तुरंत मिलेगा पैसा
EPFO जल्द ही कर्मचारियों को UPI के जरिए तुरंत PF निकालने की सुविधा देने जा रहा है. लेबर मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने बताया कि नई व्यवस्था की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है. इसके तहत सदस्य UPI PIN की मदद से PF राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे. सरकार WhatsApp आधारित EPFO सेवाएं भी शुरू करने की तैयारी में है.
EPFO जल्द ही अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत देने जा रहा है. अब कर्मचारियों को PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सरकार ने EPF निकासी के लिए UPI बेस्ड नई सर्विस की टेस्टिंग पूरी कर ली है. लेबर मंत्री Mansukh Mandaviya ने बताया कि इस सिस्टम के जरिए PF का पैसा सीधे बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर हो सकेगा. नई सुविधा आने के बाद कर्मचारियों को क्लेम प्रोसेस और कई दिनों के इंतजार से राहत मिलने की उम्मीद है.
कैसे काम करेगा नया EPFO UPI सिस्टम
नई सिस्टम के तहत EPFO सदस्य अपने अकाउंट में उपलब्ध निकासी अमाउंट को सीधे देख सकेंगे. इसके बाद वे UPI के जरिए पैसा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर पाएंगे. ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए यूजर्स को अपना UPI PIN डालना होगा. सरकार ऐसा मॉडल तैयार कर रही है जिसमें PF राशि का एक हिस्सा नियमों के तहत सुरक्षित रहेगा जबकि बाकी पात्र राशि तुरंत निकाली जा सकेगी. पैसा अकाउंट में आते ही उसका इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट, बैंक ट्रांसफर या ATM निकासी में किया जा सकेगा.
75 फीसदी तक निकासी
हालांकि EPFO ने अभी तक आधिकारिक रूप से निकासी लिमिट तय नहीं की है, लेकिन पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सदस्य अपनी पात्र PF राशि का 75 फीसदी तक हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे. अंतिम नियम और शर्तों की घोषणा अभी बाकी है. नई सुविधा लागू होने के बाद कर्मचारी पहले प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध राशि देख पाएंगे और फिर UPI PIN की मदद से निकासी कर सकेंगे.
WhatsApp पर भी मिलेगी EPFO सर्विस
लेबर मिनिस्ट्री EPFO सर्विस को WhatsApp पर लाने की तैयारी भी कर रहा है. सरकार का मानना है कि WhatsApp का इस्तेमाल देशभर में बड़े स्तर पर होता है, इसलिए इससे कर्मचारियों तक पहुंच आसान होगी. सदस्य EPFO के वेरिफाइड WhatsApp नंबर पर Hello भेजकर बातचीत शुरू कर सकेंगे. इसके अलावा उन्हें PF से जुड़े अपडेट मोबाइल पर मिलते रहेंगे. यह सर्विस स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध कराई जाएगी.
इन लोगों के मिलेगा फायदा
नई WhatsApp सर्विस के जरिए उन लोगों की मदद भी की जाएगी जिन्हें Aadhaar वेरिफिकेशन या DBT एक्टिवेशन में परेशानी आ रही है. खासकर PMVBRY योजना से जुड़े लाभार्थियों को सीधी सहायता दी जाएगी. UIDAI फेस ऑथेंटिकेशन और बैंक अकाउंट से Aadhaar लिंक जैसी समस्याओं के समाधान के लिए WhatsApp के जरिए सपोर्ट मिलेगा. मंत्रालय के अनुसार यह सुविधा अगले एक महीने के भीतर शुरू की जा सकती है.
यह भी पढ़ें- टैक्सपेयर्स अलर्ट! ITR भरने की नई तारीखें जारी, शेयर बाजार, विदेशी कमाई और FD वालों के लिए नए नियम जरूरी
अभी कैसे निकलता है PF का पैसा
फिलहाल PF निकालने के लिए कर्मचारियों को EPFO में क्लेम दाखिल करना पड़ता है. मौजूदा ऑटो सेटलमेंट सिस्टम में पात्र दावों को बिना मैनुअल हस्तक्षेप के लगभग तीन दिनों में प्रोसेस किया जाता है. सरकार ने हाल ही में ऑटो सेटलमेंट सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. इससे मेडिकल इमरजेंसी, शिक्षा, शादी और घर जैसे खर्चों के लिए PF निकासी आसान हुई है.
Latest Stories
टैक्सपेयर्स अलर्ट! ITR भरने की नई तारीखें जारी, शेयर बाजार, विदेशी कमाई और FD वालों के लिए नए नियम जरूरी
Vedanta से Hexaware तक, इन 3 शेयरों में एक्सपर्ट को दिख रही तेजी; जानें टारगेट प्राइस
₹1 लाख महीना कमाने का सरकारी तरीका वायरल, RBI बॉन्ड्स की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
