पेंशन का पैसा नहीं जमा कर रही कंपनी? अटकने से पहले ऐसे करें शिकायत, EPFO ने बताया तरीका
EPS के लिए पात्र कर्मचारी के रिकॉर्ड में Employer का जरूरी कंट्रिब्यूशन नहीं दिख रहा है तो पहले कंपनी या HR-Payroll विभाग से संपर्क करें. समस्या हल नहीं होने पर EPFiGMS Portal पर शिकायत दर्ज की जा सकती है. नई व्यवस्था में EPF Wage Ceiling 15,000 से बढ़कर 25,000 रुपये हुई है, जिससे तय शर्तों के तहत ज्यादा कर्मचारी EPF और EPS कवरेज में आ सकते हैं.
Highlights
- EPS कंट्रीब्यूशन नहीं जमा होने पर पहले Employer से संपर्क करें.
- समस्या दूर न हो तो EPFiGMS Portal पर शिकायत कैसे दर्ज करें.
- नई व्यवस्था में EPF Wage Ceiling ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई है.
25,000 रुपये तक की मासिक वेज वाले नए कर्मचारियों को तय शर्तों के तहत EPS का लाभ मिल सकता है. अगर पात्र कर्मचारी के EPS में नियोक्ता की ओर से जरूरी योगदान नहीं दिख रहा है, तो पहले कंपनी या HR-पेरोल विभाग से बात करें. मामला हल नहीं होने पर EPFiGMS पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है.
EPS में Employer का योगदान नहीं दिख रहा तो क्या करें?
अगर कोई कर्मचारी EPS के लिए पात्र है, लेकिन उसके रिकॉर्ड में जरूरी पेंशन योगदान जमा नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले उसे अपने एम्प्लॉयर या HR और पेरोल विभाग से संपर्क करना चाहिए. कर्मचारी को कंपनी से अपने EPF और EPS कंट्रीब्यूशन रिकॉर्ड की जांच करने के लिए कहना चाहिए. साथ ही यह भी देखना चाहिए कि उसकी EPS सदस्यता और कंट्रीब्यूशन सही तरीके से रिकॉर्ड हुई है या नहीं. अगर एम्प्लॉयर इस समस्या को ठीक नहीं करता है, तो कर्मचारी EPFO के EPFiGMS Portal के जरिए शिकायत दर्ज कर सकता है.
EPFiGMS पर EPS की शिकायत कैसे करें?
EPS योगदान से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए कर्मचारी को ये स्टेप फॉलो करने होंगे:
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक EPFiGMS Portal पर जाकर शिकायत दर्ज करें.
स्टेप 2: PF Member, EPS Pensioner, Employer या दूसरे पात्र व्यक्ति शिकायत दर्ज कर सकता है.
स्टेप 3: अपना UAN या PF Number दर्ज करें और शिकायत की सही कैटेगरी चुनें.
स्टेप 4: जरूरत होने पर संबंधित दस्तावेज अपलोड करें, ताकि शिकायत के समाधान में मदद मिल सके.
शिकायत दर्ज होने के बाद पोर्टल से मिले रेफरेंस नंबर के जरिए शिकायत का स्टेटस भी चेक किया जा सकता है.
अगर EPS Contribution गलत काट लिया गया हो तो?
अगर EPS कंट्रीब्यूशन गलत तरीके से काटा गया है या जरूरी कंट्रीब्यूशन जमा नहीं हुआ है, तो EPFO की Employer Guidelines के मुताबिक Employer को सुधार के लिए EPFO से संपर्क करना चाहिए. EPS कंट्रीब्यूशन में गलती या रिकॉर्ड में कमी आगे चलकर पेंशन या दूसरे बेनिफिट का दावा करते समय परेशानी पैदा कर सकती है. इसलिए कर्मचारियों के लिए यह जरूरी है कि वे अपने कंट्रीब्यूशन रिकॉर्ड को समय-समय पर चेक करते रहें.
₹25,000 हुई EPFO Wage Ceiling
नए फ्रेमवर्क के तहत EPFO की वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किया गया है. EPFO Wage Ceiling वह अधिकतम मासिक वेज है, जिसे तय नियमों के तहत EPF, EPS और EDLI की Mandatory Coverage निर्धारित करने के लिए माना जाता है. नई Ceiling के बाद उन कर्मचारियों का दायरा बढ़ सकता है, जो Mandatory EPF और EPS Coverage में आएंगे.
₹20,000 वेतन वाले कर्मचारी को क्या फायदा?
मान लीजिए कोई कर्मचारी ₹20,000 मासिक वेज पर अपनी पहली नौकरी शुरू करता है. पहले की ₹15,000 की Wage Ceiling के तहत वह Mandatory Coverage से बाहर हो सकता था. नई 25,000 रुपये Wage Ceiling के तहत, लागू नियमों और पात्रता शर्तों के अधीन, वह Mandatory EPF और EPS Coverage में आ सकता है.
इस बदलाव का मकसद ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को PF और Pension जैसे Formal Social Security Benefits के दायरे में लाना है.
EPS में Employer को Contribution क्यों करना होता है?
अगर कर्मचारी EPS की Membership के लिए पात्र है, तो Scheme के नियमों के मुताबिक Employer को कर्मचारी के EPS Account में तय Contribution करना होता है. ऐसे में अगर पात्र कर्मचारी के EPS Record में Contribution नहीं दिख रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पहले Employer से रिकॉर्ड की जांच करानी चाहिए और समस्या दूर न होने पर EPFO के पास शिकायत दर्ज करनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- AC, TV समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान हुए 5-8% महंगे! फिर भी फेस्टिव सीजन में डबल डिजिट बिक्री की उम्मीद, जानें क्यों
Latest Stories
जनवरी 2027 में 67% हो सकता है DA! CPI-IW के ताजा आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद
PF निकाल लिया, लेकिन Pension का क्या? EPS सर्विस ट्रांसफर नहीं किया तो हो सकती है दिक्कत, ऐसे करें ट्रांसफर
32 की उम्र में ₹9 करोड़ की संपत्ति! न कोई बेस्ट म्यूचुअल फंड, न मार्केट टाइमिंग; ऐसे बनाया करोड़ों का पैसा
