ICICI Bank का ग्राहकों को झटका, FD और RD पर ब्याज दरें घटाई, जानें क्या हैं नए रेट
ICICI Bank ने FD और RD पर ब्याज दरें घटा दी हैं. यह बदलाव RBI द्वारा रेपो रेट में 0.50 फीसदी कटौती के बाद हुआ है. नई दरें 9 जून से लागू हैं. बैंक ने सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3 फीसदी से 6.6 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.5 फीसदी से 7.1 फीसदी कर दी हैं. 1 से 5 साल की अवधि पर अब कम ब्याज मिलेगा.
ICICI Bank Cut Interest Rate on Fixed Deposit: ICICI Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है. यह फैसला RBI द्वारा 6 जून को रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती के बाद आया है. नई ब्याज दरें 9 जून 2025 से लागू हो गई हैं. बैंक ने 3 करोड़ रुपए से कम राशि वाली FD पर 25 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती की है. यह पहली बड़ी बैंक है जिसने RBI के कदम के बाद तुरंत FD दरें घटाई हैं. नई दरें सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों दोनों के लिए अलग-अलग तय की गई हैं. पहले जहां वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.3 फीसदी ब्याज मिलता था, अब यह घटकर 7.1 फीसदी हो गया है.
कितनी घटीं ब्याज दरें
- ICICI Bank ने अलग-अलग अवधि की FD पर ब्याज दरें घटाई हैं. जिसमें
- 46 से 90 दिन की FD पर ब्याज दर 4.25 फीसदी से घटकर 4 फीसदी कर दी गई है.
- 91 से 184 दिन की FD पर अब 4.75 फीसदी की जगह 4.5 फीसदी ब्याज मिलेगा.
- 185 से 270 दिन की FD पर दर 5.75 फीसदी से घटकर 5.5 फीसदी हुई है.
- 271 दिन से 1 साल से कम अवधि की FD पर ब्याज अब 6 फीसदी से घटकर 5.75 फीसदी हो गया है.
FD पर कितना मिलेगा ब्याज
- 1 साल से 15 महीने तक की FD पर अब 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो पहले 6.5फीसदी था.
- 15 महीने से 18 महीने से कम की FD पर दरें 6.6 फीसदी से 6.5 फीसदी हो गई हैं.
- 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर ब्याज दर 6.75 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दी गई है.
- 5 साल 1 दिन से 10 साल और टैक्स सेवर FD पर भी नई दरें 6.6 फीसदी हैं.
सीनियर सिटीजन पर कितना असर
सीनियर सिटीजन को अब 3. 5 फीसदी से 7.1 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. पहले यह दरें 3.5 फीसदी से 7.3 फीसदी तक थीं. छोटी अवधि में थोड़ा असर हुआ है लेकिन लंबी अवधि की FD पर अब भी बाजार से अच्छी दरें मिल रही हैं.
ये भी पढ़ें- EMI में राहत! HDFC Bank ने घटाई ब्याज दरें, होम लोन और ऑटो लोन सस्ते होने के आसार
रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर नई दरें
ICICI Bank ने रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर भी नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं. अब सामान्य ग्राहकों को 4.5 फीसदी से 6.6 फीसदी तक और वरिष्ठ नागरिकों को 5 फीसदी से 7.1 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. वहीं, अगर कोई ग्राहक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की अवधि पूरी होने से पहले रकम निकालता है, तो उसे उस अवधि के लिए बैंक में उस समय लागू ब्याज दर के अनुसार ही ब्याज दिया जाएगा, न कि एफडी की बुकिंग के समय तय दर के अनुसार. इसके अलावा, समय से पहले एफडी तोड़ने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा.
Latest Stories
HDFC Bank ने 184% तक बढ़ाया लॉकर किराया, 1 अप्रैल से लागू होंगे नए रेट; देखें पूरी लिस्ट
EPFO ने तय की ब्याज दरें, अब आपके खाते पर मिलेगा इतना इंट्रेस्ट; जानें नए रेट
NPS या UPS नहीं… इस राज्य की सरकार दे रही है APS चुनने का विकल्प, जानें क्या-क्या हैं फायदे; 1 अप्रैल से लागू
