देश के ये 7 बैंक FD पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, जानें- कहां मिल रहा सबसे अधिक रिटर्न
Bank FD Rates: आमतौर पर लंबी अवधि की टर्म डिपॉजिट पर हाई रिटर्न मिलता है. निवेशक आमतौर पर उस बैंक को चुनते हैं जो सबसे FD पर सबसे अथिक ब्याज ऑफर करता है. देश के टॉप बैंक पांच साल की एफडी पर जोरदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं.
Bank FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने से निवेशकों को लगातार और सुरक्षित रिटर्न मिलता है. आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट सुरक्षित निवेश रिटर्न के लिए काफी पॉपुलर है. जो लोग रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, वो बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना चुनते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दर अवधि पर निर्भर करती है. दूसरे शब्दों में कहें, तो आमतौर पर लंबी अवधि की टर्म डिपॉजिट पर हाई रिटर्न मिलता है. निवेशक आमतौर पर उस बैंक को चुनते हैं जो सबसे FD पर सबसे अथिक ब्याज ऑफर करता है. आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है.
एचडीएफसी बैंक
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक HDFC बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को पांच साल की अवधि की डिपॉजिट पर 7.5 फीसदी की दर से रिटर्न ऑफर कर रहा है.
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक अपने नियमित ग्राहकों को 7 फीसदी और सीनियर सिटीजन को पांच साल की अवधि पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है.
यह भी पढ़ें: कारगिल के बर्फीले पहाड़ों के बीच दौड़ेगी ट्रेन, सरकार ने कर ली है तैयारी… बन गया DPR
फेडरल बैंक
फेडरल बैंक भी अपनी ब्याज दर को आकर्षक बनाकर ग्राहकों को निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहा है. यह बैंक पांच चाल की फिक्स्ड डिपॉजिट रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है.
बैंक ऑफ बड़ौदा
यह सरकारी बैंक अपने नियमित और वरिष्ठ नागरिकों को पांच साल की डिपॉजिट पर क्रमश 6.8 फीसदी और 7.4 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है.
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
यह बैंक नियमित नागरिकों को पांच साल की एफडी पर 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट ऑफर करता है. यानी 7 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है.
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने नियमित नागरिकों को 6.5 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है.
Latest Stories
किसने, कहां और कितनी रिश्वत मांगी? स्टूडेंट ने बना दी ऐसी वेबसाइट, सबके सामने आएगा रिकॉर्ड
8th Pay Commission: 1 जनवरी से पहले रिटायर हुए पेंशनरों के लिए उठी मांग, जानें क्या चाहते हैं संगठन
रिटायर कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट! 8th Pay Commission में पेंशन को लेकर मची हलचल; बदलाव की उठी मांग
