कहां मिल रहा सबसे सस्ता पर्सनल लोन, SBI से भी कम दर पर कर्ज दे रहे ये दो बैंक, जानें कहां है कितना इंटरेस्ट रेट
2025 में पर्सनल लोन लेने वालों के लिए राहत भरी खबर है. रेपो रेट में कुल 1.25% की कटौती और बैंकों की फंडिंग कॉस्ट घटने से पर्सनल लोन सस्ते हुए हैं. अब कई बैंक 9.75% से 9.99% की शुरुआती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है.
साल 2025 में भारत में पर्सनल लोन की ब्याज दरें कम हुई हैं. साल की शुरुआत से अब तक रेपो रेट में कुल 1.25% की कटौती हुई है, साथ ही बैंकों के फंडिंग और ऑपरेटिंग कॉस्ट भी कम हुए हैं, जिससे बैंकों के लिए उधार लेना सस्ता हो गया है. नतीजतन, अब कई बैंक पर्सनल लोन 9.75% से 9.99% की शुरुआती ब्याज दर पर ऑफर कर रहे हैं. यहां टॉप 6 पब्लिक और प्राइवेट बैंकों की तुलना दी गई है कि जनवरी में वे कौन सी पर्सनल लोन दरें ऑफर कर रहे थे और अब क्या ऑफर कर रहे हैं.
टॉप 6 बैंकों के लोन रेट
| बैंक का नाम | जनवरी दरें | दिसंबर दरें |
|---|---|---|
| एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) | 10.85% | 9.99% |
| आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) | 10.85% | 10.45% |
| कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) | 10.99% | 10.99% |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) | 12.60% | 10.05% |
| एक्सिस बैंक (Axis Bank) | 10.55% | 9.99% |
| पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) | 12.50% | 10.60% |
इससे पता चलता है कि 2025 में ज्यादातर बैंकों ने अपनी दरें कम की हैं, कई ने तो 2% तक की कटौती की है. पहले ज्यादातर पर्सनल लोन की दरें 10.5% से शुरू होती थीं, अब बैंक आमतौर पर ग्राहकों को 9.9% और उससे ऊपर की दरें ऑफर कर रहे हैं.
मौजूदा पर्सनल लोन की दरें
2025 में वर्तमान पर्सनल लोन ब्याज दरें.
| बैंक का नाम | ब्याज दर (प्रति वर्ष) | प्रोसेसिंग फीस |
|---|---|---|
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) | 10.05% – 15.05% | 1.50% तक |
| एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) | 9.99% – 24.00% | ₹6,500 + GST |
| आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) | 10.45% – 16.50% | 2% तक |
| एक्सिस बैंक (Axis Bank) | 9.99% – 22.00% | लोन राशि का 2% तक |
| कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) | 10.99% से आगे | 5% तक |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) | 9.99% से आगे | 2% तक |
| इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) | 10.49% से आगे | 3.5% तक |
| यस बैंक (Yes Bank) | 10.85% – 21.00% | 2.5% तक |
| बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) | 10.40% से आगे | 2% तक |
| बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) | 10.85% से आगे | 1% (₹2,500–₹15,000) |
| पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) | फ्लोटिंग: 10.60% से अधिक, फिक्स्ड: 11.60% से अधिक | लोन राशि का 0.35% |
| आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) | 11.00% – 15.50% | 1% |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) | 9.00% | 1% तक |
पर्सनल लोन की ब्याज दरें कैसे तय होती हैं?
बैंक आपको किस दर पर लोन मुहैया कराएगा ये कई फैक्टर पर निर्भर करता है. जैसे क्रेडिट स्कोर, मौजूदा कर्ज, आय की स्थिरता, लोने देने वाले का प्रकार बैंक या NBFC इत्यादि. जब बैंक पर्सनल लोन दरें तय करते हैं तो अपनी फंड्स की कॉस्ट और ऑपरेटिंग खर्चों को भी ध्यान में रखते हैं . चूंकि पर्सनल लोन जोखिम भरा होते हैं, बैंक इनके लिए MCLR और RLLR की बजाय रिस्क-बेस्ड प्राइसिंग पसंद करते हैं. इसके अलावा, पर्सनल लोन की अवधि छोटी होती है. यह आमतौर पर 1 से 5 साल के बीच.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) कई रिटेल फ्लोटिंग-रेट लोन के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क (जैसे रेपो रेट) अनिवार्य करता है, लेकिन अनसिक्योर्ड लोन (जैसे पर्सनल लोन) और क्रेडिट कार्ड के लिए कुछ छूट उपलब्ध हैं. फ्लोटिंग-रेट पर्सनल लोन के लिए ब्याज दरें समय के साथ बदल सकती हैं, लेकिन वे BPLR (बेस रेट) से जुड़ी होती हैं, जो लेंडर की फंड्स की कॉस्ट और ऑपरेटिंग कॉस्ट के अनुसार बदलती है. हालांकि, फ्लोटिंग पर्सनल लोन अन्य कैटेगरी के फ्लोटिंग लोन जितने लोकप्रिय नहीं हैं, क्योंकि उधारकर्ता इन लोन के लिए EMI में निश्चितता पसंद करते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि पर्सनल लोन की दरें पहले से ही ऊंची रहती हैं, और लेंडर भी मार्जिन कवर करने के लिए फिक्स्ड दरें पसंद करते हैं.