NRI ग्राहकों के लिए खुशखबरी! PNB और Ujjivan ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

अब NRI ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विदेशी मुद्रा जमा यानी FCNR (B) डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. इसी कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया कदम के बाद विदेशी मुद्रा जमा में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

PNB Image Credit: Canva/ Money9

PNB FD: अगर आप विदेश में रहते हैं और भारत में अपनी बचत पर बेहतर कमाई चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश के कई बैंक अब NRI ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विदेशी मुद्रा जमा यानी FCNR (B) डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. इसी कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हालिया कदम के बाद विदेशी मुद्रा जमा में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. इससे भारत में अरबों डॉलर की विदेशी पूंजी आने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने भी घरेलू ग्राहकों के लिए एक नई विशेष FD योजना शुरू की है. ऐसे में जमा पर बेहतर रिटर्न तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह महत्वपूर्ण खबर है.

PNB ने बढ़ाई FCNR जमा की ब्याज दर

  • PTI के मुताबिक पंजाब नेशनल बैंक ने FCNR (B) अमेरिकी डॉलर जमा पर ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है.
  • बैंक के अनुसार 3 से 4 साल की अवधि वाली जमा पर अब 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
  • वहीं 4 से 5 साल की अवधि पर 6.05 प्रतिशत और 5 साल की अवधि पर 6.10 प्रतिशत ब्याज दिया जाएगा.
  • बैंक का कहना है कि इससे NRI ग्राहकों को अपनी विदेशी कमाई पर बेहतर रिटर्न मिलेगा और मुद्रा विनिमय दरों के उतार-चढ़ाव से भी सुरक्षा मिलेगी.

Ujjivan Small Finance Bank ने भी दिया बड़ा फायदा

  • उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी FCNR (B) जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.
  • बैंक अब 3 से 5 साल की अवधि वाली जमा पर अधिकतम 7.13 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है.
  • यह दर कई बड़े बैंकों की तुलना में अधिक मानी जा रही है.

RBI के फैसले का दिख रहा असर

हाल ही में RBI ने बैंकों के लिए विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा की घोषणा की थी. इसके बाद कई बैंकों ने NRI डॉलर जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. इस योजना के जरिए 60 से 70 अरब डॉलर तक की विदेशी पूंजी भारत आ सकती है.

Bank of Baroda ने शुरू की नई FD योजना

  • इधर बैंक ऑफ बड़ौदा ने घरेलू ग्राहकों के लिए ‘BoB Golden Goal Deposit Scheme’ नाम की नई एफडी योजना शुरू की है.
  • यह योजना 555 दिनों की अवधि के लिए है.
  • सामान्य ग्राहकों को 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
  • वरिष्ठ नागरिकों को 7.25 प्रतिशत और 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के ग्राहकों को 7.35 प्रतिशत ब्याज मिलेगा.
  • कुछ विशेष जमा योजनाओं में ब्याज दर 7.40 प्रतिशत तक जा सकती है.

ग्राहकों के लिए क्या है फायदा?

ब्याज दरों में बढ़ोतरी का मतलब है कि अब NRI और घरेलू दोनों तरह के ग्राहकों को अपनी जमा राशि पर पहले से ज्यादा कमाई का मौका मिलेगा. यही वजह है कि हाल के दिनों में बैंक बेहतर ब्याज दरों के जरिए नए ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, एक झटके में बढ़ गए इतने दाम; चेक करें आज का रेट