रेलवे पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले… बढ़ गया DR, इस महीने से खाते में आएगा ज्यादा पैसा, जानें पूरा हिसाब

केंद्र सरकार ने Dearness Relief यानी DR में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके बाद रेलवे पेंशनर्स का DR 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी. रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद लाखों पेंशनर्स को हर महीने ज्यादा रकम मिलने लगेगी. खास बात यह है कि यह फायदा सिर्फ रेलवे पेंशनर्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा.

रुपये Image Credit: Canva

Dearness Relief: महंगाई के दौर में रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए सरकार की तरफ से राहत भरी खबर आई है. केंद्र सरकार ने Dearness Relief यानी DR में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसके बाद रेलवे पेंशनर्स का DR 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी.

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद लाखों पेंशनर्स को हर महीने ज्यादा रकम मिलने लगेगी. खास बात यह है कि यह फायदा सिर्फ रेलवे पेंशनर्स तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि केंद्र सरकार के करोड़ों कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा. अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी और खाते में कितना अतिरिक्त पैसा आएगा.

कितना बढ़ा Dearness Relief

रेल मंत्रालय ने 7 मई 2026 के आदेश में साफ किया है कि रेलवे पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स के लिए DR को 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी किया गया है. यह फैसला 1 जनवरी 2026 से लागू होगा. इससे पहले 24 अप्रैल 2026 को पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर विभाग ने भी एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि DR बढ़ोतरी का फायदा रेलवे पेंशनर्स को भी मिलेगा.

अब कितनी बढ़ेगी पेंशन

  • DR बढ़ने के बाद पेंशनर्स की हर महीने मिलने वाली रकम में इजाफा होगा.
  • उदाहरण के तौर पर अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन ₹10,000 है, तो पहले उसे 58 फीसदी DR के हिसाब से कुल ₹15,800 मिलते थे.
  • अब 60 फीसदी DR के बाद उसकी कुल पेंशन ₹16,000 हो जाएगी. यानी हर महीने ₹200 ज्यादा मिलेंगे.
  • इसी तरह अगर किसी की बेसिक पेंशन ₹50,000 है, तो उसे हर महीने ₹1,000 अतिरिक्त मिलेंगे.
  • कुल बढ़ोतरी इस बात पर निर्भर करेगी कि किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन कितनी है.

पीएम मोदी ने दी थी मंजूरी

18 अप्रैल 2026 को सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Dearness Allowance यानी DA और पेंशनर्स के लिए DR में 2 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. सरकार ने कहा था कि यह फैसला महंगाई के असर से राहत देने के लिए लिया गया है.

करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, DA और DR बढ़ाने से सरकारी खजाने पर सालाना करीब ₹6791.24 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. हालांकि इससे करीब 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.27 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. सरकार ने यह भी कहा कि DR और DA की यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक की गई है.

इसे भी पढ़ें- मोदी की एक अपील और बुरी तरह टूट गए ज्वेलरी स्टॉक्स! Titan-Kalyan Jewellers जैसे सभी दिग्गज धड़ाम