EMI मिस हुई तो भी राहत! RBI ने रोक दी फोन-लैपटॉप लॉक करने की मनमानी

EMI मिस होने पर अब बैंकों और रिकवरी एजेंट की मनमानी पर लगाम लगेगी. RBI ने नए नियम जारी कर दिए हैं, जो 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. इन नियमों के तहत बिना कारण डिवाइस लॉक नहीं किया जा सकेगा और रिकवरी एजेंट ग्राहकों को परेशान या धमका नहीं सकेंगे. हालांकि, लोन चुकाने की जिम्मेदारी पूरी तरह बनी रहेगी.

भारतीय रिजर्व बैंक

Highlights

  • लोन की EMI मिस होने पर अब ग्राहकों को बैंकों और रिकवरी एजेंट की मनमानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
  • RBI ने लोन रिकवरी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
  • इसका मकसद उधारकर्ताओं को अनावश्यक दबाव और उत्पीड़न से बचाना है.

RBI loan recovery rules: लोन की EMI मिस होने पर अब ग्राहकों को बैंकों और रिकवरी एजेंट की मनमानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोन रिकवरी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका मकसद उधारकर्ताओं को अनावश्यक दबाव और उत्पीड़न से बचाना है.

डिवाइस लॉक करने पर सख्त रोक

Mint की रिपोर्ट के तहत नए नियमों के मुताबिक, बैंक अब किसी भी ग्राहक के मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट जैसे निजी डिवाइस को जबरन लॉक नहीं कर सकते, ताकि लोन की वसूली की जा सके. हालांकि, एक स्थिति में छूट दी गई है—

अगर लोन खास तौर पर उसी डिवाइस को खरीदने के लिए लिया गया है, तब कुछ शर्तों के साथ कार्रवाई संभव है.

  • डिवाइस लॉक करने से पहले उचित नोटिस देना जरूरी होगा.
  • 30 दिन तक बकाया होने से पहले कोई कार्रवाई नहीं होगी.
  • 60 दिन के बाद ही पूरी पाबंदी लागू की जा सकती है.
  • जरूरी सुविधाएं जैसे कॉल, SMS और इमरजेंसी SOS हमेशा चालू रहेंगी.

पर्सनल डेटा तक पहुंच पर भी रोक

RBI ने साफ किया है कि लोन रिकवरी के नाम पर बैंक या उनकी एजेंसियां ग्राहक के फोन से—

  • कॉन्टैक्ट्स
  • फोटो
  • मैसेज
  • कॉल लॉग
  • लोकेशन हिस्ट्री

जैसी निजी जानकारी एक्सेस नहीं कर सकतीं. ऐसा करना कानून के खिलाफ माना जाएगा.

रिकवरी एजेंट पर सख्ती

नए नियमों में रिकवरी एजेंट के व्यवहार को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं. अब एजेंट—

  • अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते
  • धमकी या बदनामी नहीं कर सकते
  • रिश्तेदारों, दोस्तों या सहकर्मियों से संपर्क नहीं कर सकते
  • RBI ने कहा है कि ग्राहकों की गरिमा और निजता सबसे अहम है और बैंकों को इसका पालन करना होगा.

लोन चुकाने की जिम्मेदारी बनी रहेगी

RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नियमों का मतलब यह नहीं है कि EMI या लोन माफ हो जाएगा.

  • EMI समय पर चुकाना जरूरी है.
  • डिफॉल्ट करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है.
  • क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ेगा.

मुश्किल में हैं तो क्या करें?

RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि वे वित्तीय परेशानी झेल रहे ग्राहकों के लिए समाधान के विकल्प उपलब्ध कराएं और उन्हें सही जानकारी दें.

इसे भी पढ़ें- 4 डिफेंस स्टॉक्स में मजबूत टेक्निकल सेटअप! ब्रेकआउट के बाद आ सकती है तेजी; HAL समेत कई बड़े नाम शामिल