दिल्ली वालों को जल्द मिलेगी नए हाईवे की सौगात, 10 मिनट में पहुंच पाएंगे दिल्ली बॉर्डर; इन लोगों को होगा फायदा
दिल्ली-देहरादून हाईवे, जिसकी लंबाई 212 किमी है, मार्च 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा. अक्षरधाम से शुरू होकर यह हाईवे बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून पहुंचेगा. 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हाईवे का पहला हिस्सा पूरा हो चुका है. इसमें 18 किमी एलेवेटेड रोड और 6-लेन हाईवे के साथ 6-लेन सर्विस रोड होगी.
Delhi-Dehradun Highway: जल्द ही दिल्लीवासियों को एक नया मार्ग मिलने वाला है, जिससे सफर आसान और तेज हो जाएगा. इससे न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि यात्रा खर्च भी कम होगा. इस नए मार्ग के जरिए दिल्ली बॉर्डर तक सिर्फ 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. साथ ही, दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों को भी इससे फायदा होगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस नए रास्ते को तैयार किया है. इसका काम भी लगभग पूरा हो चुका है.
कहा जा रहा है कि इस नए रास्ते के खुलने से बागपत और मुजफ्फरनगर जाने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा. क्योंकि बागपत और मुजफ्फरनगर वाले लोगों पहले लोनी बॉर्डर तक पहुंचना पड़ता है. ऐसे में अक्षरधाम से लोनी बॉर्डर तक पहुंचने में आधे घंटे से ज्यादा समय लगता है. ऐसे में इससे आगे का सफर लंबा हो जाता है. लेकिन इस रास्ते के खुलने से लोनी बॉर्डर केवल 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जिससे यात्रा तेज और आसान होगी.
212 किलोमीटर लंबा है हाईवे
दिल्ली-देहरादून हाईवे 212 किलोमीटर लंबा है. यह अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाएगा. हाईवे के पहले 31.6 किलोमीटर के हिस्से, जो अक्षरधाम से ईपीई क्रॉसिंग (खेकड़ा) तक है, का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसका ट्रायल भी सफल रहा है और फिनिशिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है.
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के मुताबिक, अक्षरधाम से शुरू होने वाला यह हाईवे मार्च 2025 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा और तय समय पर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इसमें 18 किलोमीटर का एलेवेटेड हिस्सा बनाया गया है. साथ ही, 6-लेन हाईवे के साथ 6-लेन की सर्विस रोड भी तैयार की गई है, जिससे यात्रा और भी सुगम होगी.
यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी
इस हाईवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से गाजियाबाद, लोनी और बागपत जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही, पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार, करावल नगर और यमुना पुश्ता जाने वालों के लिए भी सफर आसान हो जाएगा. अक्षरधाम से एक्सप्रेसवे के जरिए लोग सीधे अपने गंतव्य तक तेजी से पहुंच सकेंगे.
12,000 करोड़ की लागत से बन रहा हाईवे
दिल्ली-देहरादून हाईवे 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह हाईवे अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, शामली और सहारनपुर से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा. इसका पहला और दूसरा हिस्सा, जो अक्षरधाम से ईपीई जंक्शन (खेकड़ा) तक है, पूरा हो चुका है. NHAI के अनुसार, बाकी हिस्सों का काम भी इसी साल पूरा कर लिया जाएगा.
Latest Stories
नोएडा से जेवर अब हवा में फर्राटा भरेंगी कारें, 10 लेन का बनेगा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, जानें किस इलाके को होगा फायदा
जेवर एयरपोर्ट का असर! यमुना एक्सप्रेसवे बना रियल एस्टेट का नया हॉटस्पॉट; 5 साल में 5 गुना तक बढ़े दाम
रियल एस्टेट पर पश्चिम एशिया संकट की मार, 7% कम बिके यूनिट, वैल्यू भी ₹1.60 लाख करोड़ से घटकर ₹1.51 लाख करोड़ पहुंची
