फैक्ट्रियां, मॉल और सुपर कनेक्टिविटी, गंगा एक्सप्रेसवे के आसपास शुरू हो रहा मेगा ट्रांसफॉर्मेशन; नोएडा की तर्ज पर होगा विकास

Uttar Pradesh में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज यात्रा का रास्ता नहीं रहेगा, बल्कि इसके आसपास नए शहर जैसे इलाके बसाने की तैयारी है. Uttar Pradesh Industrial Development Authority इस पूरे इलाके को Noida की तर्ज पर विकसित करना चाहती है.

Ganga Expressway Image Credit: Money9 live

Ganga Expressway: उत्तर भारत में एक नया विकास कॉरिडोर आकार ले रहा है. यह आने वाले सालों में इंडस्ट्री, रिहायशी इलाकों और कारोबार का बड़ा केंद्र बन सकता है. Uttar Pradesh में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब सिर्फ तेज यात्रा का रास्ता नहीं रहेगा, बल्कि इसके आसपास नए शहर जैसे इलाके बसाने की तैयारी है. Uttar Pradesh Industrial Development Authority इस पूरे इलाके को Noida की तर्ज पर विकसित करना चाहती है. योजना के तहत फैक्ट्रियां, आवासीय सेक्टर, मॉल और दफ्तर बनाए जाएंगे. साथ ही दूसरे एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड रेल से जोड़कर इसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की तैयारी है.

एक्सप्रेसवे का फैलता नेटवर्क

गंगा एक्सप्रेसवे Haridwar से Prayagraj तक फैला होगा और इसे तीन चरणों में बनाया जा रहा है. पहले दो चरणों में प्रयागराज से Meerut तक का हिस्सा लगभग पूरा होने वाला है. इस प्रोजेक्ट का मकसद लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाना और पुराने हाईवे पर ट्रैफिक का बोझ कम करना है. UPIDA इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रहा है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. खास तौर पर मेरठ से हरदोई के बीच इलाकों में फैक्ट्रियां लगाने के लिए सेक्टर तैयार किए जाएंगे. इन्हें नोएडा जैसे प्लान्ड तरीके से बसाया जाएगा.

दूसरे मार्गों से कनेक्टिविटी

गंगा एक्सप्रेसवे को Agra-Lucknow एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए Etawah के पास एक नया लिंक रोड बनाया जाएगा. यह लिंक एक्सप्रेसवे करीब 91 किलोमीटर लंबा होगा. इसके लिए भी जमीन ली जा रही है. इसके अलावा इसे प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से जोड़ने की योजना है, जिससे धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी.

धार्मिक शहरों तक आसान सफर

नई कनेक्टिविटी से Mathura, प्रयागराज, हरिद्वार और Varanasi जैसे शहरों में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ा फायदा मिलेगा. व्यापार और लॉजिस्टिक्स के लिए भी यह रास्ता अहम बन सकता है. एक्सप्रेसवे के आसपास ऊंची इमारतें, हाउसिंग प्रोजेक्ट और शॉपिंग मॉल बनाने की योजना है. इससे Ghaziabad, Delhi और Moradabad इलाके में घर तलाशने वालों को नया ऑप्शन मिलेगा. अधिकारियों का कहना है कि योजना पर काम तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें- इस स्‍टॉक में आएगी 90% की धुंआधार तेजी! Elara Capital ने कहा- ‘खरीदो’, इतना जाएगा भाव

Latest Stories

Budget 2026: नई सड़कें, बेहतर हाईवे; अब आपकी यात्रा होगी तेज और सुरक्षित, NHAI को मिला बड़ा फंड

1 फरवरी से UP में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य, जानें क्या होगा असर

मोदी सरकार के 11 साल में कितना बदला सड़क नेटवर्क, रिकॉर्ड निर्माण के बाद अब क्यों आई गिरावट, क्या बजट देगा बूस्ट

Gorakhpur Link Expressway पर टोल रेट तय, 91KM के लिए देने होंगे इतने रुपये; जानें अन्य एक्सप्रेसवे के मुकाबले क्या है चार्ज

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मिलेगी चीन-जापान जैसी सुविधा, NCRTC बना रहा 30 बेड वाला पॉड होटल, जानें खासियत

जेवर एयरपोर्ट के पास घर खरीदने का मौका, YEIDA ला रहा है 973 रेजिडेंशियल प्लॉट; जानें कितने रुपये करने होंगे खर्च