बाजार में चौतरफा खरीदारी, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा, IT शेयरों में लौटी रौनक; कच्चे तेल का भाव बढ़ा
25 जून को बाजार शानदार तेजी के साथ खुला. इस दौरान निफ्टी के सभी सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली. सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में रही. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 404 अंकों की तेजी के साथ 82,459 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 111 अंक उछलकर 25,165 के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
Stock Market Opening Bell: कल की तेजी के बाद, आज बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 404 अंकों की तेजी के साथ 82,459 के लेवल पर, वहीं निफ्टी 111 अंक उछलकर 25,165 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए. वहीं आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई.
रुपया 3 पैसे कमजोर होकर खुला
बुधवार को भारतीय रुपया थोड़ी कमजोरी के साथ खुला. रुपये की शुरुआत 86.01 प्रति डॉलर पर हुई, जबकि मंगलवार को यह 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
IRCTC में तेजी
आज के शुरुआती कारोबार में IRCTC के शेयरों में डेढ़ फीसदी तक की तेजी रही. इस दौरान शेयर 772 रुपये के भाव तक पहुंच गया है. दरअसल, इंडियन रेलवे 1 जुलाई से किराए में बढ़ोतरी करने जा रही है. यह कई सालों में पहली बड़ी बढ़ोतरी होगी, जिससे लागतों की भरपाई की जा सकेगी. हालांकि, इससे कंपनी का मुनाफा बढ़ सकता है. इसका असर शेयरों पर देखने को मिला.
कच्चे तेल के भाव में बढ़ोतरी
सुबह करीब 9 बजे, इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज (ICE) पर ब्रेंट क्रूड का अगस्त का फ्यूचर 68.04 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 1.35 फीसदी ज्यादा है. इसी तरह, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (NYMEX) पर WTI क्रूड का अगस्त फ्यूचर 65.34 प्रति बैरल पहुंच गया, जो कि 1.51 फीसदी की बढ़त है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
कंपनी का नाम | ओपनिंग भाव (₹) | उच्चतम भाव (₹) | न्यूनतम भाव (₹) | पिछला बंद (₹) | आखिरी ट्रेडिंग भाव (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
टाइटन (TITAN) | 3,550.00 | 3,609.30 | 3,550.00 | 3,526.00 | 3,592.80 | +1.89% |
नेस्ले (NESTLEIND) | 2,372.00 | 2,398.00 | 2,372.00 | 2,365.80 | 2,394.90 | +1.23% |
हिंदुस्तान यूनिलीवर (HINDUNILVR) | 2,279.00 | 2,290.50 | 2,275.00 | 2,263.10 | 2,288.60 | +1.13% |
रिलायंस (RELIANCE) | 1,464.00 | 1,467.50 | 1,460.50 | 1,450.80 | 1,466.70 | +1.10% |
ट्रेंट (TRENT) | 6,090.00 | 6,151.00 | 6,080.00 | 6,057.50 | 6,123.00 | +1.08% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
कंपनी का नाम | ओपनिंग भाव (₹) | उच्चतम भाव (₹) | न्यूनतम भाव (₹) | पिछला बंद (₹) | आखिरी ट्रेडिंग भाव (₹) | % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
कोटक बैंक (KOTAKBANK) | 2,223.00 | 2,223.60 | 2,201.70 | 2,223.60 | 2,209.60 | –0.63% |
एसबीआई लाइफ (SBILIFE) | 1,843.00 | 1,855.00 | 1,836.00 | 1,843.00 | 1,838.80 | –0.23% |
आयशर मोटर्स (EICHERMOT) | 5,632.00 | 5,652.50 | 5,600.00 | 5,629.00 | 5,622.00 | –0.12% |
बीईएल (BEL) | 420.30 | 420.40 | 416.35 | 418.50 | 418.00 | –0.12% |
इंडसइंड बैंक (INDUSINDBK) | 834.00 | 836.90 | 830.20 | 831.95 | 831.10 | –0.10% |
एशियाई बाजारों का अपडेट (सुबह के 9 बजे तक)
- गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 104 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
- निक्केई में 15 अंकों की गिरावट रही थी.
- हैंग सेंग में 224 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 208 अंकों की मजबूती रही थी.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.13 फीसदी की तेजी रही.
कल बाजार में देखी गई बिकवाली
इजरायल-ईरान सीजफायर के बाद बाजार में शानदार तेजी रही थी. 24 जून को सेंसेक्स करीब 158 अंक चढ़कर 82,055 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी में भी 72 अंक चढ़कर 25,044 के लेवल पर बंद हुआ था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी रही थी. अडानी पोर्ट्स 2.6 फीसदी चढ़ा था. अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक से शेयर्स 1.5 फीसदी तक चढ़ते नजर आए थे. पावर ग्रिड, NTPC और ट्रेंट में 1.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही थी.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.