Closing Bell: 1097 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी बड़ी गिरावट; ICICI बैंक और SBI के शेयर धड़ाम

घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को तेज गिरावट रही. BSE Sensex 1,097 अंक गिरकर 78,918 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 315 अंक टूटकर 24,450 पर आ गया. बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही, जबकि आईटी सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली.

शेयर बाजार Image Credit: Canva

Closing Bell: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex 1,097 अंक यानी 1.37% टूटकर 78,918 पर बंद हुआ जबकि Nifty 50 315 अंक यानी 1.27% गिरकर 24,450 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में पूरे दिन बिकवाली का दबाव बना रहा. आइये जानते हैं कि किन शेयरों में भारी गिरावट रही. इस गिरावट के चलते सेंसेक्स की कपनियों का मार्केट कैप 2.68 लाख करोड़ घट गया.

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

हफ्ते के आखिरी दिन बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर 78,918.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स आज 79,658.99 पर खुला था, जबकि पिछले सत्र में यह 80,015.90 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान इंडेक्स ने 79,753.03 का ऊपरी स्तर छुआ जबकि गिरकर 78,812.18 के निचले स्तर तक पहुंच गया. वहीं दूसरी ओर Nifty 50 भी दबाव में रहा और 315.45 अंक की गिरावट के साथ 24,450.45 पर बंद हुआ. निफ्टी की शुरुआत 24,656.40 के स्तर पर हुई थी. कारोबार के दौरान यह 24,700.90 के उच्च स्तर तक गया जबकि गिरकर 24,415.75 के निचले स्तर तक पहुंच गया.

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

  • Nifty Financial Services 583.35 अंक यानी 2.14% गिरकर 26,652.45 पर आ गया
  • Nifty Bank 1,272.60 अंक यानी 2.15% गिरकर 57,783.25 पर बंद हुआ
  • Nifty Auto 290.40 अंक यानी 1.06% गिरकर 27,076.40 पर रहा
  • Nifty FMCG 30.20 अंक यानी 0.06% फिसलकर 49,970.60 पर बंद हुआ
  • हालांकि आईटी सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली और Nifty IT 11.60 अंक यानी 0.04% बढ़कर 30,138.40 पर बंद हुआ

निफ्टी के टॉप गेनर

SYMBOLLTP (₹)CHNG%CHNG
BEL469.6011.552.52%
ONGC279.903.551.28%
RELIANCE1,407.0017.601.27%
NTPC381.153.100.82%
HINDALCO960.605.650.59%

निफ्टी के टॉप लूजर

SYMBOLLTP (₹)CHNG%CHNG
ICICIBANK1,315.10-42.50-3.13%
ETERNAL233.04-7.10-2.96%
SHRIRAMFIN1,010.70-28.80-2.77%
SBIN1,139.80-29.70-2.54%
AXISBANK1,314.90-34.20-2.54%

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.